शिमला-मनाली नहीं, गर्मी की छुट्टियों में इन धार्मिक स्थलों की खूब बुकिंग करा रहे लोग

8.2kViews
1866 Shares

गर्मी के मौसम में जहां आमतौर पर लोग ठंडी जगहों की सैर को प्राथमिकता देते हैं वहीं, पिछले कुछ वर्षों में धार्मिक पर्यटन का रूझान तेजी से बढ़ा है। मेरठ के श्रद्धालु अब केवल झूमने-फिरने तक सीमित नहीं है, बल्कि आस्था के प्रमुख केंद्रों की ओर बड़ी संख्या में रूख कर रहे हैं।

यह प्रमुख धार्मिक स्थल हैं – चार धाम यात्रा केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री व यमनोत्री। खाटू श्याम राजस्थान, उज्जैन महाकाल, अयोध्या राम मंदिर, वैष्णो देवी, जागेश्वर धाम, नीब करोरी, अमरनाथ यात्रा, नेपाल में पशुपतिनाथ व जनकपुरी की यात्रा।100 से अधिक बसें जाएंगी अमरनाथ यात्रा

हापुड़ रोड इंद्रा चौक स्थित कावेरी टूर एंड ट्रैवेल्स के संचालक सारिका गुप्ता, शिवांक गुप्ता व अतुल गुप्ता कहते हैं कि वह पिछले 30 वर्षों से अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं को सेवा दे रहे हैं। शहर से जाने वाले अमरनाथ यात्रियों की संख्या में वृद्धि हो रही है। इस वर्ष 100 से अधिक गाड़ी बुकिंग हो चुकी है। प्रत्येक टेंपाे ट्रैवलर गाड़ी में 16 यात्री की सुविधा है।

तीर्थ स्थलों का पैकेज मांगते हैं श्रद्धालु

फ्रिजोन के संचालक अभिलाष गुप्ता कहते हैं कि सामान्य रूप से श्रद्धालु जब भी किसी धार्मिक स्थल पर जाते हैं तो वह पैकेज की मांग करते हैं। जैसे चार धाम यात्रा इसमें केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री व यमनोत्री चारों धाम पर यात्रा करते हैं। अयोध्या राम मंदिर जाने वाले तीर्थ यात्री नेमीशरण, वाराणसी, प्रयागराज के साथ पैकेज को प्राथमिकता देते हैं। इसी तरह उत्तराखंड में जागेश्वर धाम, बागेश्वर व नीब करोरी बाबा तीनों के साथ दर्शन करने जाते हैं।

गंगा एक्सप्रेस-वे बनने से मिली बड़ी राहत

बेगमबाग निवासी रचित जैन ने बताया कि वह हाल ही में परिवार के साथ दर्शन के लिए अयोध्या राम मंदिर गए थे। प्रयागराज एक्सप्रेस-वे बनने से 12 से घंटे का लंबा सफर केवल छह घंटों में पूरा हुआ। गंगा-एक्सप्रेस-वे बनने से मुख्य रूप से प्रयागराज, काशी व अयोध्या राम मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी लाभ मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *