Kartavya Trailer: धर्म-कर्म के चक्कर में फंसे Saif Ali Khan, रिलीज हुआ ‘कर्तव्य’ का धांसू ट्रेलर

लंबे समय से अभिनेता सैफ अली खान का नाम उनकी अपकमिंग फिल्म कर्तव्य को लेकर चर्चा में बना है। इस मूवी की रिलीज डेट के बारे में हाल ही में एलान किया गया था और अब मेकर्स इसे पेश करने की पूरी तैयारी में लगे हुए हैं। शाह रुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट बैनर बनी कर्तव्य के ट्रेलर रिलीज की घोषणा बुधवार को की गई थी।

इस आधार पर अब कर्तव्य का लेटेस्ट ट्रेलर सामने आ गया है, जिसमें सैफ अली खान धर्म और कर्म के द्वंद में फंसे हुए नजर आ रहे हैं। आइए एक नजर कर्तव्य के इस ट्रेलर पर डालते हैं-

सामने आया कर्तव्य का ट्रेलर

पिछले तीन साल से सैफ अली खान स्टारर कर्तव्य की चर्चा चल रही है। अब लगता है कि फाइनली ये फिल्म ओटीटी पर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करती हुई नजर आ सकती है। गुरुवार को मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर कर्तव्य का लेटेस्ट ट्रेलर शेयर किया है।

फिल्म के इस ट्रेलर को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसमें एक ऐसे पुलिस वाले की कहानी के दर्शाया गया है,जो धर्म और कर्म को लेकर हमेशा फंसा रहता है। उसके सीनियर ऑफिसर उसकी कदर नहीं करते हैं और वह कोई भी काम करने जाता है, तो वह बिगड़ जाता है। फिर उसके हाथ में एक बड़ा केस आता है, जो सूबे के बाहुबली से नाता रखता है।

इस क्रिमिनल की धरपकड़ के इर्द-गिर्द कर्तव्य की कहानी घूमती हुई नजर आ रही है। ट्रेलर में आपको सैफ अली खान के अलावा संजय मिश्रा, रशिका दुग्गल, सौरभ द्विवेदी, मनीष चौधरी और जाकिर हुसैन जैसे कलाकारों की झलक देखने को मिल रही है।

कब रिलीज होगी कर्तव्य

ट्रेलर सामने आने के बाद सैफ अली खान की कर्तव्य को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट हाई हो गई है। हर कोई इस मूवी की रिलीज का इंतजार करने लगा है। आपको बता दें कि सैफ की कर्तव्य को आने वाली 15 मई 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *