संतकबीर नगर: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

2.7kViews
1675 Shares

 बेलहर नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म करने और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से गला दबाकर उसकी हत्या करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है।

बेलहर थाना पुलिस और बदमाशों के बीच यह मुठभेड़ उस समय हुई जब पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में चेकिंग कर रही थी। पकड़े गए दोनों आरोपी बेलहर नगर के ही निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से अवैध असलहा भी बरामद किया है और उनके खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *