‘मैं लूप में फंस गई हूं’, कनाडा में पढ़ रही भारतीय छात्रा ने स्टडी और काम के संतुलन का किया जिक्र; वीडियो वायरल

 इंटरनेशनल स्टूडेंट्स की रोजमर्रा की मुश्किलों पर बात करते हुए कनाडा में रह रही एक भारतीय महिला ज्योति खरायत ने अपनी व्यस्त और थकान भरी दिनचर्या सोशल मीडिया पर शेयर की है।

ज्योति ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने स्कूल से निकलकर सीधे स्टारबक्स पर काम करने जाने का पूरा दिन का रूटीन दिखाया। वीडियो में वह क्लास खत्म होने के बाद थके हुए चेहरे के साथ काम पर जाती हुई नजर आ रही हैं।

क्या है इंटरनेशनल स्टूडेंस की दुविधा?

ज्योति ने बताया कि उन्हें लगता है जैसे वे एक लगातार चलने वाले चक्र में फंस गई हैं। उन्होंने कहा कि फीस भरने के लिए पैसों की जरूरत है और पैसा कमाने के लिए काम करना पड़ता है।

उन्होंने अपने रूटीन के बारे में बताया कि स्कूल से लौटकर वह सीधे काम पर जाती हैं, थोड़ा ब्रेक लेने के बाद फिर स्कूल लौटती हैं और उसके बाद काम की दूसरी शिफ्ट शुरू हो जाती है। ज्योति ने इस पूरी दिनचर्या को एक अनंत लूप बताया। हालांकि, इन सारी मुश्किलों के बावजूद उन्होंने कहा कि वह खुद को खुश महसूस करती हैं।

सोशल मीडिया पर मिली प्रतिक्रियाएं

ज्योति के इस वीडियो और अनुभव से कई लोग जुड़ गए। कई इंटरनेशनल स्टूडेंट्स ने बताया कि उन्होंने भी विदेश में पढ़ाई के दौरान ऐसी ही परेशानियों का सामना किया है। पढ़ाई का खर्च, रहने का खर्च और रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने के लिए पार्ट-टाइम जॉब करना इन छात्रों के लिए अनिवार्य हो जाता है।

जिससे पढ़ाई और काम के बीच संतुलन बनाना बेहद चुनौतीपूर्ण हो जाता है। एक यूजर ने कमेंट में लिखा कि अगर तुम खुश हो, तो जिंदगी के लिए इतना ही काफी है। दूसरे यूजर ने कहा कि हमें तुमसे मोटिवेशन की जरूरत है।

यह भी पढ़ें- कनाडा में गाजियाबाद के छात्र के हत्यारे को उम्रकैद की सजा, पिता बोले- 4 साल बाद मिला न्याय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *