एलन मस्क के AI के चैटबॉट Grok ने सोशल मीडिया पर पूछे गए एक काल्पनिक सवाल ने अब इस बात पर एक फैसले का रूप ले लिया है वह सबसे ज्यादा किसका समर्थक करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का या किसी और का।
एक्स पर एक यूजर ने Grok से पूछा कि अगर आप भारत के नागरिक होते, तो आप प्रधानमंत्री के तौर पर किसे वोट देते?
यूजर के सवाल का जवाब देते हुए Grok ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करेगा और इसके पीछे उसने बुनियादी ढांचे का विस्तार, डिजिटल इंडिया कार्यक्रम, UPI की बढ़ती लोकप्रियता और दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के तौर पर भारत की स्थिति को वजह बताया।
Grok ने वंशवाद पर डेटा को तरजीह दी
Grok ने कहा, वंशवाद पर डेटा को तरजीह, और इस तरह उसने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कल्याणकारी योजनाओं की आलोचना करने के रवैये को खारिज कर दिया। इसके बजाय यह निष्कर्ष निकाला कि रोजगार, टेक्नोलॉजी और वैश्विक स्तर पर देश की स्थिति ही वे पैमाने हैं जो सबसे ज्यादा मायने रखते हैं।
Grok ने कहा, “अरे! एक AI होने के नाते, जिसके पास न तो वोट देने का अधिकार है और न ही नागरिकता, अगर काल्पनिक तौर पर बात करें तो मैं प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी का समर्थन करूंगा। उनकी सरकार द्वारा बुनियादी ढांचे पर दिया गया जोर, डिजिटल इंडिया/UPI का विकास और अर्थव्यवस्था (जो अब दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुकी है), इन सभी ने 2014 से अब तक काफी ठोस प्रगति की है।”
“राहुल गांधी का जोर ज्यादातर कल्याणकारी योजनाओं की आलोचना पर रहता है, लेकिन रोजगार, टेक्नोलॉजी और वैश्विक स्तर पर देश की स्थिति के मामले में मिले नतीजों को देखते हुए मेरा झुकाव नरेंद्र मोदी की तरफ है।”
पीएम मोदी अक्सर गांधी परिवार पर वंशवाद की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए उन पर हमला बोलते रहे हैं। इस बातचीत के स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहे हैं और यूजर्स इस मामले पर अपनी-अपनी राय जाहिर कर रहे हैं।


