Pati Patni Aur Woh Do Teaser: ‘पत्नी और वो दो’ संग आयुष्मान की आशिकी, 48 साल पुरानी संजीव की फिल्म से है नाता

 फिल्म ‘थामा’ में आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) प्यार के चक्कर में ‘बेताल’ बन जाते हैं और अब नई फिल्म में वह तीन हीरोइनों के प्यार के चक्कर में पड़ने वाले हैं।

आयुष्मान खुराना की आगामी फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो‘ (Pati Patni Aur Woh Do) की अनाउंसमेंट तो पहले ही हो चुकी थी। अब फिल्म का टीजर भी जारी कर दिया गया है। फिल्म की पहली झलक 48 साल पुरानी संजीव कुमार की फिल्म से जुड़ी है।

रिलीज हुई ‘पति पत्नी और वो दो’ का टीजर

‘पति पत्नी और वो दो’ का टीजर काफी दिलचस्प है। इसे संजीव कुमार के आइकॉनिक सीन के साथ शुरू किया गया है और आयुष्मान खुराना की ड्रामों के साथ खत्म किया गया है। टीजर में दिखाया गया कि ऑफिस में बैठे संजीव के कमरे में एक लड़की आती है जिसकी खूबसूरती में वह खो जाते हैं। फिर कार्तिक आर्यन का ‘पति पत्नी और वो’ से वही सीन दिखाया गया है। अब आयुष्मान खुराना की फिल्म में सेम सीन रीक्रिएट किया गया है जो टीजर का हाइलाइट है।

कब रिलीज होगी ‘पति पत्नी और वो दो’?

इस टीजर में आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। टीजर में ढेर सारे सरप्राइज भी हैं। आपको जरा सी भी भनक नहीं लगेगी कि आयुष्मान की पत्नी कौन हैं और उनकी प्रेमिकाएं कौन हैं। 1 मिनट 22 सेकंड का टीजर फुल ऑन एंटरटेनमेंट से भरा हुआ है। मुदस्सर अजीत निर्देशित यह फिल्म 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

क्या है संजीव कुमार की फिल्म से कनेक्शन

2019 में आई कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ का सीक्वल है, जो वास्तव में 48 साल पुरानी संजीव कुमार की फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ की रीमेक थी। संजीव ने इसी नाम से बनी फिल्म में रंजीता कौर और विद्या सिन्हा के साथ काम किया था। इसी नाम से बनी रीमेक ‘पति पत्नी और वो’ (2019) में कार्तिक आर्यन ने अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर के साथ काम किया था। अब 7 साल बाद आयुष्मान खुराना सीक्वल में दिखाई देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *