छोटे शेयरों (Penny Stocks) का शेयर बाजार में जलवा अक्सर निवेशकों को हैरान कर देता है। एक ऐसी ही एग्री-कमोडिटी ट्रेडिंग कंपनी का नाम सामने आया है। मात्र 4.88 रुपये की कीमत वाले इस शेयर ने पिछले 6 महीनों में निवेशकों को ‘तूफानी’ रिटर्न दिया है। अब कंपनी ने 6:1 के अनुपात में बोनस शेयर देने का आधिकारिक एलान कर दिया है। इस कंपनी का नाम PAE है।
बोनस का कब मिलेगा फायदा?
PAE कंपनी ने 26 मई, 2026 को हुई बोर्ड मीटिंग में 3,00,000 बोनस इक्विटी शेयर जारी करने की मंजूरी दे दी है। कंपनी ने 6:1 का बोनस रेशियो तय किया है। यानी अगर आपके पास कंपनी का 1 शेयर है, तो आपको बदले में 6 बोनस शेयर मिलेंगे। यानी कुल मिलाकर आपके पास 7 शेयर हो जाएंगे। कंपनी ने इसके लिए 25 मई, 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की थी।
1 लाख के बन गए पौने 5 लाख
इस शेयर का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से शानदार रहा है। आंकड़ों पर नज़र डालें तो कंपनी के शेयर ने पिछले 6 महीनों में 373.79% का रिटर्न दिया है। यानी अगर किसी ने 6 महीने पहले इसमें ₹1 लाख लगाए होते, तो आज उसकी वैल्यू करीब ₹4.73 लाख होती। वहीं पिछले एक महीने में भी शेयर ने 47.88% की तेज़ी दिखाई है।
क्या करती है कंपनी?
1950 में बनी यह कंपनी कृषि वस्तुओं की प्रोसेसिंग और ट्रेडिंग के कारोबार काम करती है। यह एक माइक्रो-कैप कंपनी है, जिसका मार्केट कैप ₹3.42 करोड़ है। इसका अभी शेयर प्राइस 4.88 रुपये है। बोनस शेयर जारी होने के बाद कंपनी की पेड-अप कैपिटल 1 करोड़ रुपये से बढ़कर 1.30 करोड़ रुपये हो जाएगा।
फ्री रिजर्व से होगा पैसों का इंतजाम
कंपनी ने स्पष्ट किया है कि वह अपने ‘फ्री रिजर्व’ (Free Reserves) में जमा ₹30,00,000 का इस्तेमाल इन बोनस शेयरों को जारी करने के लिए करेगी। ये नए शेयर पूरी तरह से पुराने शेयरों के समान होंगे यानी इन पर भी भविष्य में मिलने वाला डिविडेंड और अन्य लाभ वैसे ही मिलेंगे।


