एक या दो नहीं, तीन बार हुआ ट्रंप पर हमला…. अमेरिकी राष्ट्रपति पर अटैक की पूरी टाइमलाइन

5.8kViews
1325 Shares

 वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में कॉरेस्पोंडेट्स डिनर के दौरान हुई गोलीबारी ने दुनिया को हिला कर रख दिया है। इस भव्य आयोजन में अमेरिका का राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप, फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, रक्षा सचिव पीट हेगसेथ और विदेश सचिव मार्को रूबियो के अलावा अन्य कई नेता और मेहमान मौजूद थे। गनीमत रही सभी मेहमान सुरक्षित हैं।

हालांकि यह कोई पहली घटना नहीं है कि ट्रंप पर हमला हुआ हो। यह तीसरी बार है डोनल्ड ट्रंप को निशाना बनाया गया हो।

कब-कब ट्रंप पर हुए हमले?

मार्च 2016- लास वेगास

राष्ट्रपति चुनाव प्रचार को दौरान एक रैली में सुरक्षा में बड़ी चूक के कारण एक व्यक्ति ने मंच के पास पहुंचकर ट्रंप की ओर से पुलिस अधिकारी का हथियार छीनने की कोशिश की। सुरक्षा अधिकारियों ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने ट्रंप को नुकसान पहुंचाने की मंशा को स्वीकार किया।

जुलाई 2024- पेन्सिलवेनिया

जुलाई 2024 में ट्रंप पर चुनावी करियर का सबसे खतरनाक हमला हुआ। इस हमले में हमलावर ने रैली के दौरान छत से ट्रंप को निशाना बनाकर गोली चलाई। गोली ट्रंप के दाहिने कान के ऊपरी हिस्सो को छूकर निकल गई। इस हमले में एक दर्शक की मौत हुई और कई घायल हुए। सुरक्षाबलों ने हमलावर को मौके पर ही मार गिराया।

अप्रैल 2026- वॉशिंगटन

आज वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में कॉरेस्पोंडेट्स डिनर के दौरान एक हमलावर ने गोलीबारी कर दी। इस गोलीबारी से कार्यक्रम स्थल अफरा-तफरी मच गई।

सुरक्षाबलों ने राष्ट्रपति ट्रंप को उनकी टीम के साथ सुरक्षित बाहर निकाला। साथ ही हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *