21 साल पुरानी फिल्म में Ameesha Patel ने ऐश्वर्या राय को किया था रिप्लेस? एक्ट्रेस बोलीं- मैं इंटेलिजेंट…

एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने अपने करियर की शुरुआत के कुछ अहम मोड़ के बारे में बात की है, जिसमें उन्होंने एक खुलासा यह भी किया कि एक फिल्म में ऐश्वर्या को रिप्लेस करके उन्हें लिया गया था।

हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में, अमीषा ने बताया कि 2005 में रिलीज हुई आमिर खान (Aamir Khan) स्टारर ‘मंगल पांडे: द राइजिंग’ (Mangal Pandey: The Rising) में उन्हें तब कास्ट किया गया, जब आमिर खान ने एक बातचीत के दौरान उन्हें नोटिस किया।

इस वजह से नहीं मिली लगान

उन्होंने यह भी बताया कि शुरुआत में उन्हें आशुतोष गोवारिकर की फिल्म ‘लगान’ के लिए सोचा गया था, लेकिन आखिर में उन्हें कास्ट नहीं किया गया। अमीषा ने बताया, ‘मैंने ‘लगान’ (Lagaan) के लिए लुक टेस्ट दिया था और मैं उसके लिए चुन भी ली गई थी। मैंने फिल्म के लिए तारीखें भी दे दी थीं। लेकिन जब मैं न्यूजीलैंड में ‘कहो ना… प्यार है’ (Kaho Na Pyaar Hai की शूटिंग कर रही थी, तो मेरे मैनेजर ने मुझे बताया कि आशुतोष जी को लगा कि गांव की लड़की के रोल के लिए मेरी आंखें बहुत ‘पढ़ी-लिखी’ लगती हैं और मेरा रंग भी बहुत गोरा है। उन्हें लगा कि इस रोल के लिए मेरी पर्सनैलिटी बहुत ज्यादा सोफिस्टिकेटेड और पढ़ी-लिखी लगती है। इसीलिए मैं ‘लगान’ के लिए फिट नहीं बैठी, और आखिर में मुझे ‘गदर: एक प्रेम कथा’ के लिए चुना गया’।

ऐश्वर्या राय की जगह लेने पर अमीषा पटेल

‘मंगल पांडे: द राइजिंग’ के बारे में बात करते हुए, अमीषा ने बताया कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट में ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) बच्चन की जगह कैसे ली। ज्वाला का रोल शुरुआत में ऐश्वर्या को ऑफर किया गया था, लेकिन फिल्म से उनके हटने के बाद उस समय काफी अटकलें लगाई गई थीं। खबरों में कहा गया था कि प्रोड्यूसर बॉबी बेदी के साथ फीस को लेकर कोई मतभेद था।

प्रोड्यूसर ने मांगी थी ऐश्वर्या से माफी?

हालांकि, 2004 में ऐश्वर्या ने साफ किया कि उन्होंने फिल्म इसलिए छोड़ी थी क्योंकि प्रोड्यूसर और उनके प्रतिनिधियों के बीच कोई मतभेद हो गया था, और उन्होंने यह भी बताया कि बाद में प्रोड्यूसर ने उनसे माफी भी मांगी थी। केतन मेहता द्वारा निर्देशित, ‘मंगल पांडे: द राइजिंग’ एक ऐतिहासिक ड्रामा है, जो उस भारतीय सैनिक के जीवन पर आधारित है जिसने ब्रिटिश शासन के विरुद्ध हुए विद्रोह में अहम भूमिका निभाई थी।

इस फिल्म के साथ आमिर खान ने ‘दिल चाहता है’ के बाद एक ब्रेक लेकर पर्दे पर वापसी की। फिल्म की कास्ट में टोबी स्टीफंस, रानी मुखर्जी और किरण खेर भी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *