रेलवे टीटीई रेस्ट हाउस के लिए 500 करोड़ रुपये स्वीकृत, कर्मचारियों को मिलेगी बेहतर सुविधा

8.1kViews
1427 Shares

रेलवे बोर्ड ने पूर्वोत्तर रेलवे समेत भारतीय रेलवे के स्टेशनों पर टीटीई रेस्ट हाउस के लिए 500 करोड़ रुपये मंजूर किया है। इसके लिए सभी जोन को बजट आवंटित कर दिया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे को 30 करोड़ रुपये मिले हैं। रेलवे बोर्ड के निदेशक (पैसेंजर मार्केटिंग) प्रवीण कुमार ने सभी जोनल रेलवे के महाप्रबंधकों से प्रस्ताव मांगा है।

रेलवे बोर्ड ने टिकट चेकिंग स्टाफ (टीटीई) के लिए स्टेशनों पर रात्रि विश्राम का प्रविधान तो सुनिश्चित कर दिया था, लेकिन उनके लिए समुचित भवन की व्यवस्था नहीं हो पायी थी। गोरखपुर जंक्शन पर ही पुराने भवन में टीटीई रेस्ट हाउस चलता है। टीटीई को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इंडियन रेलवे टिकट चेकिंग स्टाफ आर्गनाइजेशन (आइआरटीसीएसओ) ने बोर्ड के निर्णय का स्वागत किया है।

रेलवे बोर्ड ने टीटीई रेस्ट हाउस के लिए वर्ष 2026-27 के ‘प्लान हेड-64’ के तहत स्वीकृत ‘अंब्रेला कार्यों’ की अधिकतम लागत स्वीकृत कर दी है। साथ ही इस संबंध में सभी क्षेत्रीय रेलवे के महाप्रबंधकों को विस्तृत दिशा-निर्देश भी जारी कर दिया है।

रेलवे बोर्ड के निदेशक के अनुसार सभी क्षेत्रीय रेलवे के लिए टीटीई विश्राम गृहों का निर्माण/विस्तार, अम्ब्रेला कार्य के तहत सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए सभी रेलवे जोन और उत्पादन इकाइयों के लिए लागत और परिव्यय का यूनिटवार बंटवारा किया गया है।

रेलवे बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय पूर्व में जारी पत्रों के माध्यम से दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुरूप लिया गया है। इन पत्रों में विभिन्न प्लान हेड्स के अंतर्गत अम्ब्रेला कार्यों के निष्पादन की रूपरेखा तय की गई थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *