दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर के बीच Ranveer-Deepika का पुराना रोमांटिक वीडियो वायरल, एक-दूसरे को Kiss करते आए नजर

8.5kViews
1135 Shares

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के मौके पर फैंस को तगड़ा सरप्राइज दिया। कपल ने एक ज्वाइंट पोस्ट के जरिए सेकेंड प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की।

साथ में डांस करते नजर आया कपल

इसके बाद से ही दीपवीर के फैंस अलग ही एक्साइटेड हैं। इस खबर के फैलने के बाद से ही, कपल के कई सारे पुराने वीडियोज वायरल हो रहे हैं जिसमें उन्होंने शांतिपूर्ण जीवन और कई बच्चों की चाहत के बारे में बात की थी। इस बीच दीपिका और रणवीर का एक और पुराना वीडियो सामने आया है जिसमें कपल रणवीर सिंह के पॉपुलर गाने पर साथ में डांस करते नजर आ रहे हैं।

उनके बीच की केमिस्ट्री ने फैंस को एक बार फिर आकर्षित किया। एक रेडिट यूजर ने उनकी एक थोबैक क्लिप को शेयर किया है जोकि रणवीर की फिल्म 83 की ऑफ्टर पार्टी की है।

दीपिका ने रणवीर को किया Kiss

कपल सफेद और नीले रंग की डेनिम जींस में ट्विनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं, और फिल्म ‘बेफिकरे’ के गाने ‘नशे सी चढ़ गई’ पर रोमांटिक अंदाज में डांस करते हुए एक-दूसरे में पूरी तरह खोए हुए हैं। अंत में, दीपिका रणवीर को गाल पर किस (Kiss) करते हुए भी नजर आईं।

इस क्लिप को शेयर करते हुए रेडिट यूजर ने लिखा, “यूट्यूब स्क्रॉल करते हुए ये वीडियो मिला, ओह माय गॉड, ये कितने हॉट हैं!” फैंस ने भी इस बात से सहमति जताई और रणवीर और दीपिका की शानदार केमिस्ट्री की जमकर तारीफ की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *