अमीरों की सोसाइटी में ‘सस्ता घर’: 31 लाख रुपये में फ्लैट खरीदने का मौका, 15 जुलाई से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

द्वारका के सेक्टर-19 बी में बने प्रीमियम अपार्टमेंट में कम्युनिटी सर्विस पर्सनल (सीएसपी) हाउसिंग स्कीम के राउंड-2 के तहत 39 ईडब्ल्यूएस फ्लैट उतारे हैं। ये फ्लैट सर्विस स्टाफ क्वार्टर की तरह ही लिए जा सकेंगे।

फ्लैट के लिए कौन कर सकता है अप्लाई?

इस अपार्टमेंट के एचआईजी, सुपर एचआईजी और पेंटहाउस फ्लैट ले चुके लोग ही इन फ्लैट्स को ले सकेंगे। इसमें भी वही आवेदक इन फ्लैट के लिए अप्लाई कर सकेंगे, जिन्होंने पहले सीएसपी के तहत कोई फ्लैट नहीं लिया है।

कब से कब तक होगा रजिस्ट्रेशन?

इन फ्लैट्स के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 15 जुलाई सुबह 11 बजे से शुरू होगी। इसकी अंतिम तिथि 12 अगस्त की शाम 6 बजे तक है। जबकि ई-ऑक्शन की प्रक्रिया 21 अगस्त को सुबह 11 से 1 बजे तक होगी।

कितना है फ्लैट का प्राइज?

इन फ्लैट्स का रिजर्व प्राइज 31.28 लाख रुपये है। यह सभी फ्लैट्स एम टावर में हैं। हर आवेदक को एक ही फ्लैट मिलेगा। हालांकि वह मल्टीपल फ्लैट्स के लिए आवेदन कर सकता है।

इन फ्लैट्स के लिए मैनटेनेंस कॉर्पस फंड में 75000 रुपये और एक साल का मंथली मेंटेनेंस चार्ज 1.50 रुपये प्रति स्क्वायर फीट देना होगा। इस तरह के सर्विस स्टाफ क्वार्टर अलॉट करने की सुविधा अभी डीडीए ने द्वारका के इसी प्रीमियम अपार्टमेंट में शुरू की है।

कुछ समय से इन सर्वेंट क्वार्टर के लिए अलग एंट्री पर कुछ लोग लगातार सवाल भी उठा रहे हैं। सर्विस स्टाफ क्वार्टर के लिए अलग एंट्री है और उन्हें रेलिंग लगाकर मुख्य अपार्टमेंट की कॉमन सुविधाओं से अलग रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *