नई टाउनशिप में प्लाट चाहिए तो आवेदन करें, दर है 32 हजार रुपये वर्ग मीटर… अंतिम तिथि 20 मई

 सहारनपुर विकास प्राधिकरण की नई आवासीय योजना मां शाकंभरी देवी आवासीय योजना (नवीन सहारनपुर फेज-1) के लिए मंगलवार से आवेदन शुरू हो गए हैं। यह टाउनशिप चुन्हेटी क्षेत्र में प्रथम फेज में 53 हेक्टेयर में विकसित की जाएगी। इसमें प्लाट की दर 32 हजार रुपये वर्ग मीटर है। प्लाट के अनुसार ही पंजीकरण कराना होगा।

दिल्ली रोड स्थित चुनहेट क्षेत्र में नई टाउनशिप में प्लाट खरीदने के लिए मंगलवार से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए है। योजना के अनुसार 90 वर्ग मीटर के लिए 72 हजार रुपये पंजीकरण और 112.50 वर्ग मीटर प्लाट खरीदने वालों को 90 हजार, 135 वर्ग मीटर के प्लाट पर 2.16 लाख, 162 वर्ग मीटर प्लाट के लिए 2.59 लाख, 200 वर्ग मीटर प्लाट के लिए 3.20 लाख, 288 वर्ग मीटर प्लाट खरीदने के लिए 4.60 लाख रुपये पंजीकरण शुल्क जमा कराना होगा।

20 मई तक आनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इस टाउनशिप के दो चरण होंगे। जिनमें करीब 1460 प्लाटों की बिक्री होनी है। फेज-1 में सेक्टर ए में 444 प्लाट, सेक्टर बी में 146 प्लाट और सेक्टर डी में करीब 200 होंगे। इसके अलावा सेक्टर जी में केवल भवन निर्माण लिए होगा। दूसरे चरण में सेक्टर ई में करीब 108 प्लाट और सेक्टर एफ में 538 प्लाट की बिक्री होगी।

20 मई तक होंगे रजिस्ट्रेशन
नई टाउनशिप के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए है। 20 मई तक रजिस्ट्रेशन होंगे। निर्धारित पंजीकरण शुल्क और पूरे दस्तावेज जमा कराने अनिवार्य है।
विजय शुक्ला, सचिव सहारनपुर विकास प्राधिकरण।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *