गोरखपुर के क्लब-17 में छापामार कार्रवाई से खलबली, हुक्का पीते मिले ग्राहक; हिरासत में चार कर्मचारी

1681 Shares

 देवरिया बाईपास रोड स्थित क्लब-17 में रविवार देर रात कैंट पुलिस ने छापेमारी कर हुक्का पिलाने का पर्दाफाश किया। कार्रवाई के दौरान क्लब में मौजूद ग्राहक पुलिस की घेराबंदी देख मौके से भाग निकले। हुक्का पिलाने वाले चार कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया गया। मौके से चार हुक्के बरामद जिसके आधार पर कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कर आगे की जा रही है।

रविवार देर रात हुई छापेमारी, चार कर्मचारी हिरासत में, कार्रवाई से मचा हड़कंप

अधिकारियों के निर्देश पर कैंट पुलिस ने रात 12 बजे क्लब-17 में छापा डाला। छापेमारी के दौरान वहां हुक्का पीते लोग मिले। पुलिस के पहुंचते ही अफरा-तफरी मच गई और कई लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर मौजूद चार कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। क्लब संचालक की तलाश की जा रही है।

चार हुक्के बरामद, एसपी सिटी बोले, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि चौकी प्रभारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जांच के बाद आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। शहर में अवैध रूप से हुक्का परोसने वाले प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करने का अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *