जिला पुलिस ने जिले में वाहन चलाते समय यातायात के नियमों का पालन ना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए अभियान तेज कर दिया है। पुलिस ने पिछले दस दिन में लगभग 14000 वाहनों के चालान कर लगभग एक करोड़ रुपये का जुर्माना ठोका है। पुलिस ने लगभग 20 लाख रुपये के जुर्माने की रकम वसूल भी कर ली है। एसपी नूंह डा. अर्पित जैन ने लोगों से अपील की है कि वाहन चलाते समय यातायात के नियमों का पालन करें ताकि वे पूर्ण रूप से सुरक्षित होकर अपने घर पहुंच सकें।
बता दें नूंह जिला के बिना हेलेमट के दो पहिया वाहन चलाने, कार चलाते समय सीट बैल्ट ना लगने, दो पहिया वाहन चलाते समय तीन सवारियों को बैठाने कर चलना आम बात हो गई है। इसके अलावा रांग साइड़ भी वाहनों को चलाते हैं जिसकी वजह से दुघर्टनाएं होती रहती हैं। और लोगों को अपने बहुमूल्य जीवन से हाथ धोना पड़ता है।

नूंह जिला पुलिस द्वारा प्रतिदिन लगभग 800 वाहनों के चालान किए जा रहे हैं। पुलिस का उद्देश्य किसी भी व्यक्ति को परेशान करना नहीं है बल्कि पुलिस अधिकारी चाहते हैं कि वाहनों को चलाते समय वाहन चालक यातायात के नियमों का पालन अच्छे से करें ताकि वे स्वयं और उनके साथ वाहन में यात्रा कर रहे व्यक्ति सुरक्षित तरीके से अपने गंतव्य पर पहुंच सकें।
वाहन चलाते समय रखें वाहन संबंधी सभी दस्तावेज
पुलिस द्वारा जिस तरह से पिछले दस दिन से वाहनों की जांच करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है उसको देखकर लगता है कि एसपी नूंह अब यातायात के नियमों का पालन ना करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शने वाले हैं। लेकिन अब एक बात जरुर है कि वाहन चलाते समय वाहनों से संबंधित सभी दस्तावेज अपने साथ रखें, वाहन चलाने का लाइसेंस साथ रखें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं, यातायात के नियमों का पालन कर वाहन चलाएं ताकि दुघर्टनाएं ना हों।