बुलंदशहर में चोरी का राजफाश करने में नाकाम थाना पुलिस, एसओजी को सौंपी गई कमान

1805 Shares

14 अप्रैल को चोर मंदिर के गर्भगृह का ताला तोड़ नकदी चोरी कर ले गए थे

जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। अहार पुलिस मंदिर से लाखों रुपये की नकदी चोरी करने के आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजना तो दूर अभी तक उनका सुराग लगाने में नाकाम बनी है।

ग्रामीणों के आक्रोश को देखते एसएसपी ने थाना पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जताई और एसओजी को जल्द चोरी की घटना का राजफाश करने के निर्देश दिए है। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है।

विगत 14 अप्रैल की रात अहार थाना क्षेत्र के गांव चरौरा स्थित श्रीजागेश्वर महादेव मंदिर पर चोरों ने धावा बोल दिया था। मंदिर की दीवार कूदकर चोर परिसर में प्रवेश हुए और गर्भगृह और दानपात्र का ताला तोड़कर लाखों रूपये की नकदी चोरी कर ले गए थे।

मजे की बात तो यह है कि चोरी की पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, लेकिन इसके बावजूद थाना पुलिस चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजना तो दूर अभी तक उनका सुराग लगाने में नाकाम रही है। इससे थाना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

पुलिस की इस कार्यशैली से जहां ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है, वहीं वह अपनी एवं अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित है। ग्रामीणों ने घटना का शीघ्र राजफाश नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी है। थाना पुलिस के चोरी की घटना का राजफाश करने में नाकाम रहने पर एसएसपी ने अब इसकी जिम्मेदारी एसओजी टीम को सौंपी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *