लोनी में छह साल के बच्चे की तालाब में डूबने की आशंका, तलाश में जुटी NDRF और पुलिस

5.3kViews
1959 Shares

 अंकुर विहार थाना क्षेत्र बुध काॅलोनी में रविवार शाम एक छह वर्षीय बच्चा लापता हो गया। बताया जा रहा है कि बच्चा पतंग लूटने के दौरान श्मशान घाट के अंदर जाता दिखाई दिया। श्मशान घाट के बने तालाब के किनारे चप्पल मिलने से डूबने की आशंका जताई जा रही है। जिसकी तलाश में एनडीआरएफ व पुलिस की टीमें बच्चे की तलाश में जुटी हैं।

बुद्धनगर काॅलोनी निवासी आरिफ परिवार सहित रहते हैं। परिवार में पत्नी खुशनुमा बेटा आतिफ मौ कैफ और बेटी परी है। वह प्रतिमा बनाने वाली फैक्ट्री में काम करते हैं। पीड़ित ने बताया कि जब परिवार के सभी लोग सो रहे थे।

इसी दौरान छह वर्षीय बेटा आतिफ घर से खेलने निकल गया। परिवार के लोगों ने सोचा बेटा ट्यूशन गया है। आठ बजे तक घर न पहुंचने पर स्वजन ट्यूशन सेंटर जाकर पता किया। जानकारी मिली कि आतिफ ट्यूशन आया ही नही। जिसके बाद परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना देकर उसकी तलाश की।

बच्चों द्वारा पता चला की वह शमशान घाट के पास पतंग लूट रहा था। पुलिस जांच में सीसीटीबी में आतिफ शमशान घाट के अंदर जाता दिखाई दिया। अंदर जाकर देखा तो तालाब के किनारे उसकी चप्पल पड़ी दिखी।

इसके बाद लोगों ने तालाब में डूबने की आशंका जाहिर की। देर रात तक पुलिस जेसीबी मशीन और नगरपालिका सफाई कर्मचारियों के साथ तालाब में रेस्क्यू करते रहे लेकिन बच्चा नहीं मिला। कार्यवाहक एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि तालाब में रेस्क्यू के लिए एनडीआरएफ टीम बुलाई गई है। बच्चे की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *