बदायूं: पति ने पत्नी से झगड़े के दौरान छह माह के मासूम को छत से फेंका, बच्चे की मौत

कोतवाली बिसौली क्षेत्र के गांव मलखानपुर में पत्नी से विवाद के दौरान पति ने अपने 6 माह के मासूम को छत से फेंक कर मार डाला।

मायके गांव मलखानपुर आई हुई थी महिला

संभल जिले के थाना गुन्नौर क्षेत्र के गांव बेहटा निवासी कुमकुम अपने मायके गांव मलखानपुर आई हुई थी। उसके भाई सौरभ की रविवार को शादी है, जिसके चलते घर में खुशियों का माहौल था। कुमकुम का पति बाबी भी वहां पहुंचा हुआ था। बताया जा रहा है कि बाबी शराब के नशे में था।

रात में किसी बात को हुआ था विवाद

शनिवार रात साढ़े 11 बजे किसी बात को लेकर बाबी का पत्नी कुमकुम से विवाद हो गया। विवाद के दौरान कुमकुम की मां सुनीता छह माह के मासूम राघव को गोद में लेकर पहुंच गई। आरोप है कि बाबी ने गुस्से में आकर सास सुनीता से बच्चा छीन लिया और छत से सड़क पर फेंक दिया।

सड़क पर सिर के बल गिरने से मासमू की मौत

सड़क पर सिर के बल गिरने से मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

बिसौली इंस्पेक्टर कमलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पत्नी से विवाद के बाद पिता ने बच्चों को छत से फेंक दिया है। मामला आपसी विवाद का है इसी के चलते अब तक तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *