देहरादून में ज्यादा उम्र दर्शाकर ली ओल्ड एज पेंशन, अब 17 पर दर्ज हुआ केस

 सहसपुर कोतवाली अंतर्गत खुशहालपुर में 17 ग्रामीणों ने धोखाधड़ी से आधार कार्ड में अधिक उम्र दर्शाकर वृद्धावस्था पेंशन का लाभ लिया। सहायक समाज कल्याण अधिकारी की जांच में धोखाधड़ी पुष्ट होने पर 17 ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

सहसपुर कोतवाली में संदीप सिंह सहायक समाज कल्याण अधिकारी सहसपुर ने दी तहरीर में कहा निदेशक समाज कल्याण उत्तराखण्ड हल्द्वानी के पत्र संख्या द्वारा असलम अली निवासी खुशहालपुर के शिकायती पत्र के आधार पर वृद्धावस्था पेंशनरों के जांच के निर्देश प्राप्त हुए थे।

अपर जिला समाज कल्याण अधिकारी देहरादून व सहायक समाज कल्याण अधिकारी सहसपुर की संयुक्त जांच के आधार पर संज्ञान में आया है कि ग्राम खुशहालपुर के वृद्धावस्था पेंशनरों द्वारा धोखाधड़ी से आधार कार्ड में अधिक उम्र दर्शाकर वृद्धावस्था पेंशन का लाभ लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *