अहमदाबाद में दो वाहनों के टकराने के विवाद में युवक की हत्या, सांप्रदायिक तनाव फैला

4.7kViews
1505 Shares

 अहमदाबाद जिले के धंधुका कस्बे में दो वाहनों की टक्कर के बाद हुई कहासुनी के दौरान एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। चाकू घोंपने वाला दूसरा युवक मुस्लिम समुदाय से है।

इस घटना के बाद लोगों ने कई दुकानों व कई वाहनों में आग लगा दी। घटना के बाद कस्बे में सांप्रदायिक तनाव उत्पन्न हो गया, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थिति पर काबू पा लिया।

अहमदाबाद ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश जाट ने बताया कि शनिवार सुबह भरवाड समुदाय का युवक लाला भाई गमरा और एक मुस्लिम युवक के बीच वाहनों के टकराने के बाद कहासुनी हो गई।

घटनास्थल पर दोनों समुदाय के लोग एकत्र हो गए। इसी दौरान मुस्लिम युवक ने लाला भाई को चाकू घोंप दिया, जिससे इस युवक की मौत हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने कस्बे में कई दुकानों, वाहनों में तोड़फोड़ करने के बाद आग लगा दिया।

कुछ समय के लिए कस्बे में स्थिति बहुत खराब हो गई। अहमदाबाद जिला पुलिस अधीक्षक भारी पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। इस मामले में पुलिस ने अब तक 15 आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *