1Kg से कम वजन में आया ASUS का पावरफुल लैपटॉप: गिराओ या पानी से भिगो दो, नहीं रुकेगा काम!

 पिछले कुछ वक्त में ASUS ने इंडियन मार्केट में एक से बढ़कर एक शानदार लैपटॉप लॉन्च किए हैं। इसी कड़ी में अब ASUS ने अपना एक नया प्रीमियम लैपटॉप ExpertBook Ultra पेश कर दिया है। ये लैपटॉप खास तौर पर प्रोफेशनल्स और बिजनेस यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, जिसमें हल्के और पतले डिजाइन के साथ दमदार परफॉर्मेंस देखने को मिलने वाली है।

कंपनी का दावा है कि ये लैपटॉप 1 किलोग्राम से भी कम वजन का है, जिससे इसे लंबे समय तक कैरी करना आसान हो जाता है। इतना ही नहीं इसे MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन मिला है जिसका मतलब है कि चाहे तो आप लैपटॉप को गिराओ या पानी में भिगो दो, फिर भी आपका काम नहीं रुकेगा। चलिए पहले इस लैपटॉप की कीमत जान लेते हैं।

Asus Expertbook Ultra के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो ExpertBook Ultra में Intel Core Ultra Series 3 प्रोसेसर देखने को मिल रहा है, जो CPU, GPU और NPU को एक साथ ऑफर कर रहा है। इतना ही नहीं इसमें एक Copilot+ PC है, जिसमें AI फीचर्स को आसानी से एक्सेस करने के लिए डेडिकेटेड की देखने को मिल रही है।

आसुस का कहना है कि ये सिस्टम 180 TOPS तक की AI परफॉर्मेंस दे सकता है, जो ऑन-डिवाइस AI टास्क के लिए बेहतरीन है। इसमें 64GB तक LPDDR5x RAM का सपोर्ट मिल रहा है। साथ ही लैपटॉप में WiFi 7 जैसी लेटेस्ट कनेक्टिविटी मिल रही है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Intel Arc GPU दिया गया है और यह 50W तक TDP सपोर्ट कर रहा है, जिससे रियल वर्ल्ड में बेहतर परफॉर्मेंस मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *