भीमताल: फर्जी पहचान से कई युवतियों का यौन शोषण कर रहा था युवक, 17 लाख की धोखाधड़ी का आरोप

3.8kViews
1686 Shares

 नगर के बाईपास रोड में समुदाय विशेष के युवक ने अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर कई युवतियों को प्रेम जाल में फंसाने, विवाह का झांसा देकर यौन शोषण करने और लगभग 17 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। भाजपा नेता की शिकायत पर युवक कमरे की तलाशी ली गई, जिसके बाद कमरे को सील कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

भाजपा जिला मंत्री मनोज भट्ट ने बताया कि कुछ युवतियों ने उन्हें एक समुदाय विशेष के युवक द्वारा नाम बदलकर, शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और पैसे ऐंठने की जानकारी दी, जिस पर उन्होंने पुलिस को इस संबंध में तहरीर दी।

पुलिस ने कमरे को सील कर दिया

पुलिस ने आरोपित के घर की तलाशी ली। पुलिस के अनुसार आरोपित मौके से फरार मिला। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपित के कमरे से आधा दर्जन से अधिक मोबाइल फोन और लाखों रुपये का सामान बरामद किया है, जिस पर पुलिस ने कमरे को सील कर दिया।फिलहाल पुलिस आरोपी के स्वजन से पूछताछ कर मामले की गहन जांच में जुटी है। घटना के बाद स्थानीय हिंदूवादी संगठनों और भाजपा पदाधिकारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। शनिवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने भीमताल कोतवाली पहुंचकर पुलिस-प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपित की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *