एमएस धोनी-रोहित शर्मा नहीं, इस आईपीएल चैंपियन से कप्तानी के गुर सीख रहे हैं श्रेयस अय्यर; सरपंज साहब ने खुद किया खुलासा

श्रेयस अय्यर ने अपनी कप्तानी से सभी को प्रभावित किया है। जब वह दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान थे तो पहली बार टीम को आईपीएल फाइनल में ले गए थे। उनकी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खिताब जीता था और पिछले साल अय्यर पंजाब किंग्स को फाइनल में ले गए। आईपीएल के इस करिश्माई कप्तान ने बताया है कि वह किससे कप्तानी के गुर सीख रहे हैं।

अय्यर इस साल भी पंजाब की कप्तानी कर रहे हैं और उनके रहते टीम दमदार खेल दिखा रही है। इस बार भी पंजाब खिताब की दावेदार है। अय्यर ने घरेलू क्रिकेट में मुंबई की भी कप्तानी की है। दाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने बताया है कि वह किसकी कप्तानी से प्रभावित हैं।

धोनी-रोहित का नहीं लिया नाम

भारत में जब भी कप्तानी की बात आती है तो एमएस धोनी का नाम आगे रहते है। उनके बाद रोहित शर्मा का नाम आता है। धोनी ने भारत को तीन आईसीसी ट्रॉफी दिलाईं तो रोहित ने दो। आईपीएल में दोनों पांच-पांच खिताबी जीत के साथ बराबरी पर खड़े हैं, लेकिन इन दोनों से नहीं सीख रहे हैं बल्कि वह एक और आईपीएल चैंपियन कप्तान से सीख रहे हैं।

स्टार स्पोर्ट्स पर इंटरव्यू में जब अय्यर से उस कप्तान के बारे में पूछा गया जिससे वो सीखना चाहते हैं या सीख रहे हैं तो उन्होंने सभी को हैरान करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के मौजूदा कप्तान रजत पाटीदार का नाम लिया। पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी ने पिछले साल 17 साल का सूखा खत्म करते हुए पहली बार आईपीएल जीता है था। आरसीबी ने फाइनल में अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब को ही मात दी थी।

सरपंज नाम पर दिया मजेदार जवाब

अय्यर को पंजाब में सरपंच कहा जाने लगा है। उनसे जब पूछा गया कि उन्हें ये खिताब कैसे मिला तो उन्होंने कहा, “मुझे ये पसंद है। पंजाब किंग्स के साथ जब मैंने अपना सफर शुरू किया था तब सरपंच नाम कैसे मेरे हिस्से आया मुझे नहीं पता और न ही ये पता था कि इसका मतलब क्या है। बाद में मैंने अपनी टीम के कुछ खिलाड़ियों से पूछा तो उन्होंने मुझे बताया कि सरपंच का मतलब परिवार, ग्रुप और जिले का मुखिया। इससे मुझे साफ पता चला और मेरा सफर शुरू हो गया।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *