इससे पहले मई 2025 में यूटी ने 53 प्रतिशत की रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की थी, जब जीएसटी कलेक्शन 363 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था। अप्रैल में भी 7 प्रतिशत की वृद्धि के साथ कलेक्शन 334 करोड़ रुपये रहा था। कुल मिलाकर, यूटी में जीएसटी कलेक्शन में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है, जहां कुछ महीनों में वृद्धि तो कुछ में गिरावट दर्ज की जा रही है।