Dacoit Box Office: दुनियाभर में बढ़ रही है ‘डकैत’ की दहशत, Dhurandhar 2 की नाक के नीचे से उड़ाए इतने करोड़

7.0kViews
1588 Shares

मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष की फिल्म ‘डकैत‘ बॉक्स ऑफिस पर भले ही ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar 2) जैसा मुकाम हासिल न कर पाई हो, लेकिन एक हफ्ते के अंदर इसने भारत और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा बिजनेस कर लिया है।

तेलुगु बेल्ट में मृणाल ठाकुर की ‘डकैत’ जहां अच्छा प्रदर्शन कर रही है, तो वहीं दूसरी तरफ इस फिल्म ने कछुए की चाल चलते हुए निर्देशक आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ की नाक के नीचे से काफी पैसे उड़ा लिए हैं। घरेलू और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर अब तक ‘डकैत’ का कुल कितना कलेक्शन हुआ है? आइए नीचे विस्तार से जानते हैं:

‘डकैत’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर किया इतना बिजनेस

मेकर्स ने ‘डकैत’ को हिंदी और तेलुगु भाषा में 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज किया था। तेलुगु भाषा में जहां अदिवि शेष की फिल्म को अच्छी ओपनिंग मिली, तो वहीं हिंदी बेल्ट में यह फिल्म बहुत ज्यादा अच्छी कमाई नहीं कर पाई। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘डकैत’ ने रिलीज के सातवें दिन यानी गुरुवार को तेलुगु में 92 लाख रुपये और हिंदी में 33 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ (Bhooth Bangla) के सिनेमाघरों में आने का असर भी इस फिल्म की कमाई पर साफ नजर आ रहा है।

एक हफ्ते के अंदर मृणाल ठाकुर की इस रोमांटिक-थ्रिलर फिल्म ‘डकैत’ ने इंडिया में कुल नेट कलेक्शन 28.30 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 31.49 करोड़ रुपये का कर लिया है।

‘डकैत’ का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर बढ़ रहा है खौफ

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भले ही मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष स्टारर फिल्म ‘डकैत’, अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ और रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर 2’ के बीच पिस रही हो, लेकिन वर्ल्डवाइड मार्केट में इस फिल्म का क्रेज बढ़ता हुआ दिख रहा है।

decoit

70 से 80 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने एक हफ्ते के अंदर वर्ल्डवाइड 43.89 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म की कमाई 12.40 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। आपको बता दें कि ‘डकैत’ के निर्देशन की कमान शेनिल देव  ने संभाली है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *