IPL 2026: जीत के बाद LSG को लगा झटका, स्टार स्पिनर पूरे सीजन से हुआ बाहर; 35 विकेट लेने वाला खिलाड़ी लेगा जगह!

 लखनऊ सुपर जायंट्स की रोमांचक जीत से उत्साहित उसके फैंस को जीत के बाद झटका लगा है।
टीम का स्टार स्पिनर पूरे सीजन से बाहर हो गया है। लखनऊ ने गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को मात दी थी। लखनऊ ने ये मैच कोलकाता के मुंह से छीना था और इसकी वजह मुकुल चौधरी की तूफानी पारी रही थी, लेकिन इस मैच के बाद लखनऊ डायेरक्टर ऑफ क्रिकेट टॉम मूडी ने फैंस को बुरी खबर सुनाई।

मूडी ने बताया कि श्रीलंका के स्टार स्पिनर वानिंदु हसारंगा आईपीएल-2026 के पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। मूडी ने हसारंगा को दो करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। चोट के कारण वह टीम के साथ जुड़ भी नहीं पाए थे और अब पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। पिछले सीजन वह राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ थे।

मूडी ने कहा, “हम इस बात के लिए तैयार हैं कि वह हमारे साथ जुड़ नहीं पाएंगे। हम उनके रिप्लेसमेंट के बारे में विचार कर रहे हैं और अगर 24-48 घंटे में इसका एलान कर देंगे।”

इस खिलाड़ी को मिल सकती है जगह

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, साउथ अफ्रीका के बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर जॉर्ज लिंडे हसारंगा की जगह ले सकते हैं। अगल वह आते हैं तो ये उनका पहला आईपीएल होगा। वह अभी तक इस लीग में नहीं खेले हैं। जॉर्ज लिंडे ने अभी तक अपने करियर में 37 टी20 खेले हैं और 35 विकेट अपने नाम किए हैं। लिंडे ने अपना आखिरी टी20 मैच न्यूजीलैंड दौरे पर खेला था जहां उन्होंने चार पारियों में एक विकेट लिया था।

टी20 वर्ल्ड कप में भी वह टीम का हिस्सा थे। वह दुनिया की अलग-अलग क्रिकेट लीगों में हिस्सा लेते रहे हैं। वह अपने देश की एसए20 लीग, द हंड्रेड, मेजर क्रिकेट लीग, और पीएसएल में खेलते रहे हैं।

लखनऊ की अच्छी गेंदबाजी

देखा जाए तो लखनऊ को अभी तक हसारंगा की कमी खली नहीं है। इस टीम के पास दिग्वेश राठी जैसा स्पिनर है जो अपनी मिस्ट्री गेंदों से बल्लेबाजों को परेशान करता आया है। पिछले सीजन राठी ने डेब्यू किया था और अपने पहले ही सीजन में छा गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *