काजोल की फिल्म के लिए Sanjay Dutt ने उठाया था रिस्क, पर्दे पर पहली बार निभाया था ऐसा किरदार

1054 Shares

संजय दत्त हिंदी सिनेमा के दमदार अभिनेताओं में से एक हैं। 40 साल से वह इस फिल्म इंडस्ट्री में अपनी धाक जमाए हुए हैं। लेकिन क्या आपको इस बात की जानकारी है कि करियर के पीक पर संजय ने अभिनेत्री काजोल की एक फिल्म के लिए बड़ा रिस्क उठाया था और ऐसा कैरेक्टर प्ले किया था।

जो उस दौर में और कोई अभिनेता शायद ही प्ले करता। इसके बावजूद काजोल और संजय की वह 28 साल पुरानी फिल्म सक्सेसफुल रही थी। आइए जानते हैं कि वह कौन से मूवी थी।

संजय और काजोल की वह फिल्म

बात उस दौर की है, जब कालोज लेडी सुपरस्टार के तौर पर हिंदी सिनेमा में खुद को स्थापित कर चुकी हैं। साल 1998 में उन्होंने निर्देशक तनुजा चंद्रा से फिल्म दुश्मन के लिए हाथ मिलाया। जी हां दुश्मन ही वह फिल्म थी, जिसमें संजय दत्त और काजोल की पहली बार जोड़ी एक साथ नजर आई थी। लेकिन ये मूवी इससे ज्यादा संजय के किरदार को लेकर चर्चा में रही थी।

दरअसल दुश्मन में संजय दत्त ने एक्स आर्मी ऑफिसर (मेजर सूरज सिंह राठौड़) का किरदार निभाया था। जो सेना की एक लड़ाई के दौरान अपनी आंखों की रोशन खो देता है। फिल्म में संजय दत्त का किरदार काजोल को ट्रेनिंग देता है, ताकि वह अपनी जुड़वा बहन की मौत का बदला विलेन आशुतोष राणा से ले सकें, जो इस मूवी में खलनायक (गोकुल पंडित) के किरदार में मौजूद रहे।

संजय दत्त ने जिस बेहतरीन तरीके से दृष्टिहीन शख्स की भूमिका को निभाया, उस देख हर कोई प्रभावित हुआ और उनकी जमकर प्रशंसा हुई। ऐसे में ये एक बड़ा रिस्क था, जो संजय ने दुश्मन फिल्म के लिए उठाया था। वरना उनकी जगह कोई और अभिनेता इस रोल को शायद की प्ले करता।

काजोल ने निभाई दोहरी भूमिका

फिल्म दुश्मन अपनी शानदार कहानी और गानों के लिए आज भी याद की जाती है। इस मूवी में काजोल का डबल रोल देखने को मिला था। उनके करियर में भी ऐसा पहली बार हुआ था, जब उन्होंने पर्दे पर दोहरी भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *