दिल्ली के बृजपुरी में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, कंडोम में पेशाब भरकर मंदिर के गेट पर टांगा

9.1kViews
1865 Shares

 बृजपुरी क्षेत्र में माहौल को बिगाड़ने वाली वारदात सामने आई है। मंगलवार रात को शरारती तत्वों ने कंडोम में पेशाब भरकर राधा कृष्ण मंदिर के गेट पर टांग दिया। इस वारदात से क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण हो गया है। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर के बाहर पुलिस तैनात की गई है।

दयालपुर थाना पुलिस ने धर्म का अपमान करने की धारा में केस दर्ज किया है। आरोपितों की पहचान के लिए मंदिर व इसके आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। गेट पर कंडोम टंगे होने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने अपील की है कि भड़काऊ सामग्री पर ध्यान न दें।

वैदिक भारत विकास संघ प्रदेश प्रभारी व स्थानीय निवासी पंकज मिश्रा ने कहा कि मंगलवार रात को मंदिर ठीक से बंद किया गया था। बुधवार सुबह जब लोग पूजा के लिए पहुंचे तो देखा मंदिर के गेट पर किसी ने कंडोम में पेशाब भरकर टांग रखा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने कंडोम को अपने कब्जे में ले लिया है। उन्होंने समुदाय विशेष के लोगों पर वारदात करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मंदिर के पास एक गली में समुदाय विशेष के लोग रहते हैं।

आशंका जताई कि क्षेत्र से हिंदुओं के पलायन के लिए शरारती तत्व वारदात कर रहे हैं। वहीं मंदिर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वारदात से स्थानीय लोगों में रोष है। पुलिस से कहा है कि जल्द से जल्द आरोपितों को गिरफ्तार करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *