दिग्गज निवेशक समीर अरोरा ने खरीदे इस कंपनी के ढाई लाख शेयर, मर्सडीज समेत महंगी कार बेचती है यह कंपनी

1782 Shares

 दिग्गज निवेशक, समीर अरोरा (Ace Investor Samir Arora) की सिंगापुर बेस्ड इन्वेस्टमेंट फर्म, हेलियोस कैपिटल मैनेजमेंट की कंपनी हेलियोस म्यूचुअल फंड ने लैंडमार्क कार्स में करीब 0.6 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है। NSE के बल्क डील डेटा के अनुसार, हेलिओस म्यूचुअल फंड ने लग्जरी कार रिटेलर लैंडमार्क कार्स में 12.79 करोड़ रुपये में 2.45 लाख शेयर खरीदे, जो कंपनी में 0.59 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है।

ये शेयर ₹520.28 प्रति शेयर के भाव पर खरीदे गए। आज के कारोबारी सत्र में कंपनी के शेयर 529 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं।

क्या है कंपनी का कारोबार

लैंडमार्क कार्स, 1998 में स्थापित भारत में प्रीमियम ऑटोमोटिव रिटेल बिज़नेस करती है, और कंपनी के पास मर्सिडीज़-बेंज़, होंडा, जीप, फॉक्सवैगन और रेनॉल्ट की डीलरशिप हैं। यह कंपनी भारत में अशोक लेलैंड के कमर्शियल व्हीकल रिटेल बिज़नेस का काम भी संभालती है।

शेयरों का रिटर्न

लैंडमार्क कार्स के शेयरों ने रिटर्न के लिहाज से पिछले 2 सालों में निराश किया है, क्योंकि इस अवधि में कंपनी के शेयर 50 फीसदी तक टूट गए हैं। हालांकि, इस साल अब तक शेयरों ने 11 फीसदी का पॉजिटिव रिटर्न डिलीवर किया है। वहीं, 2023 में लैंडमार्क कार्स के शेयर एक साल में 79 फीसदी तक चढ़ गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *