स्मार्ट मीटर के खिलाफ अनोखा विरोध: मथुरा में हाथाें में डंडा लेकर पहुंची महिलाएं बोलीं- जिंदगी नरक कर दी

मथुरा में स्मार्ट मीटर का विरोध जिले में तेज हो गया है। गोवर्धन, कोसी के बाद यमुना पार ईशापुर क्षेत्र की दर्जनों महिलाओं ने सोमवार को लक्ष्मीनगर उपकेंद्र पर धावा बोल दिया। हाथों में डंडा लेकर पहुंची महिलाओं को देख कई कर्मचारी दहशत में आकर कार्यालय से बाहर आ गए।

महिलाओं ने कहा, स्मार्ट मीटर ने हमारी जिंदगी नरक कर दी है, ये मीटर हमें नहीं चाहिए। जल्दी नहीं उखड़वाए तो आंदोलन करेंगी।

स्मार्ट मीटर के विरोध में ईशापुर क्षेत्र की महिलाओं ने किया विरोध

लक्ष्मीनगर उपकेंद्र से यमुना पार क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति होती है। इस क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगवाए गए थे, जिनको अब प्रीपेड कर दिया गया है। सोमवार को ईसापुर क्षेत्र की पांच दर्जन से अधिक महिलाएं बच्चों को लेकर लक्ष्मीनगर उपकेंद्र पर पहुंच गईं। उनके साथ छोटे बच्चे भी थे। कुछ महिलाएं हाथों में डंडा लिए हुए थीं। महिलाओं ने उपकेंद्र पर हंगामा शुरू कर दिया।

बच्चों को भी साथ लेकर पहुंची, बोलीं- स्मार्ट मीटर ने नरक कर दी जिंदगी

कुछ कर्मचारी तो महिलाओं का आक्रोश देख पहले ही कार्यालय से बाहर आ गए थे। महिलाओं ने हाथों में डंडा लहराते हुए बिजली कर्मचारियों को खरी-खोटी सुनाईं। महिलाओं का कहना था कि स्मार्ट मीटर ने उनकी जिंदगी नरक कर दी है। बिल जमा होने पर भी बिजली ऊपर से बंद कर दी जाती है। रात में अंधेरे में रहना पड़ता है।

महिलाओं ने कर्मचारियों को खूब धमकाया

महिलाओं ने डंडा दिखाकर कर्मचारियों को खूब धमकाया। उनका कहना था कि हमें नहीं चाहिए स्मार्ट मीटर, इन्हें उखड़वाओ, अन्यथा आंदोलन किया जाएगा।

एसई द्वितीय एसके सनोरिया ने बताया, लक्ष्मीनगर उपकेंद्र पर कुछ महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया था। उन्हें समझाकर शांत कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *