पिछले कुछ सालों में हिंदी सिनेमा में रोमांटिक फिल्मों की कमी रही है, लेकिन मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ की 2025 में मिली सफलता ने ये गैप भर दिया। इसके बाद से कई लोगों ने इस शैली में हाथ आजमाना शुरू किया।
अब आमिर खान के बेटे जुनैद (Junaid), साई पल्लवी (Sai Pallavi) के साथ ‘एक दिन’ (Ek Din) नाम से फिल्म लेकर आ रहे हैं। इसका निर्देशन सुनील पांडे ने किया है और आमिर खान इसके निर्माता हैं। हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज हुआ जो एक सैड लव स्टोरी की ओर इशारा करता है।
क्या है ‘एक दिन’ की कहानी?
ट्रेलर में जुनैद को ऑफिस का एक आईटी का लड़का दिखाया गया है। साई पल्ल्वी और जुनैद दोनों एक ही ऑफिस में काम करते हैं और जुनैद मन ही मन उसको चाहता है लेकिन अपने दिल की बात कभी कह नहीं पाता।
इसके बाद कंपनी को मुनाफा होता है और वो उन्हें रिट्रीट पर जपान ले जाती है जहां से सारी कहानी बदल जाती है। साई पल्लवी का एक्सीडेंट हो जाता है और एक दिन के लिए उसकी याददाशत चली जाती है। डॉक्टर बताती है कि उसे ‘transient global amnesia’ है। अब इस एक दिन को दोनों कैसे गुजारते हैं और कहानी में आगे क्या-क्या होगा ये देखना दिलचस्प लग रहा है।


