तमिलनाडु चुनाव 2026: वही अंदाज, वही वेशभूषा; जयललिता की राह पर चुनावी मैदान में उतरीं शशिकला

 तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयलिता जब चुनाव प्रचार करने निकलती थी, तो उनकी करीबी सहयोगी वीके शशिकला पीछे बैठकर मतदाताओं और मीडिया को उनके वाहन के चारों ओर जमा होते देखती थीं। जे जयललिता के दौर की झलक एक बार फिर तमिलनाडु की राजनीति में देखने को मिल रही है। अब शशिकला आगे बैठती हैं।

दरअसल, अपनी नई पार्टी ‘ऑल इंडिया पुरची थलाइवर मक्कल मुन्नेत्र कजगम’ के साथ चुनाव मैदान में उतरी शशिकला, जयललिता के पुराने अंदाज को दोहराते हुए प्रचार वैन से मतदाताओं को संबोधित कर रही हैं।

जयललिता की राह पर शशिकला

दक्षिण तमिलनाडु के गढ़ों में प्रचार करते हुए शशिकला न केवल जयललिता की वेशभूषा और प्रचार शैली को अपना रही हैं, बल्कि खुद को ‘त्यागा थलाइवी’ के रूप में पेश कर इमोशनल कार्ड भी खेल रही हैं। अरापलायम जाने से पहले, मदुरै के थिरुपरनकुंड्रम में शशिकला ने अपने चुनावी प्रचार के दौरान कहा, “मैं चाहती हूं कि लोग खुद तय करें कि वे गद्दारों और दुष्ट शक्तियों का शासन चाहते हैं या निस्वार्थ नेताओं का।”

अरापलायम चौराहे पर शशिकला की पार्टी का उम्मीदवार लगभग 300 फीट दूर एक मंच पर हाथ जोड़कर खड़ा होता है। शशिकला के चुनाव-प्रचार का जय तरीका जयललिता के चुनाव प्रचार के दौरान उनके उम्मीदवारों को प्रस्तुत करने के तरीके की याद दिलाता है। अपने पांच मिनट के भाषणों में शशिकला ने एआईएडीएमके के महासचिव एडप्पाडी के पलानीस्वामी पर परोक्ष रूप से निशाना साधा।

जयललिता को किया याद

शशिकला ने चुनाव घोषणा से ठीक पहले अपनी पार्टी ‘ऑल इंडिया पुरची थलाइवर मक्कल मुन्नेत्र कज़गम’ का गठन किया था और 75 निर्वाचन क्षेत्रों में उम्मीदवार उतारे हैं। इनमें से अधिकांश दक्षिणी जिलों से हैं, जहां उनका लक्ष्य थेवर समुदाय के वोट हासिल करना है। वह जयललिता के साथ अपने जुड़ाव को भी याद करती हैं। थेनी के अंदिपट्टी में भावुक होते हुए शशिकला ने कहा, “यहां पहुंचते ही मेरा मन उन दिनों में चला गया जब मैं अम्मा के साथ यहां आई थी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *