Delhi-Dehradun Expressway का पर आज से दौड़ेंगे वाहन, तीन शहरों से हो रहा उद्घाटन; सीएम रेखा बोलीं- दिल्ली को बड़ा तोहफा

8.5kViews
1692 Shares

 Delhi-Dehradun Expressway का लोकार्पण आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून से करेंगे। इसी को लेकर दिल्ली के गांधीनगर में भी एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता समेत केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा, सांसद मनोज तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद हैं। इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे हैं।

सीएम रेखा गुप्ता बोलीं- एक्सप्रेस-वे दिल्ली के लिए बड़ा उपहार

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, आजका दिन बड़ा शुभ है। जब लोकतंत्र के स्तंभ बाबा साहब का जन्मदिन मना रहे हैं और पीएम मोदी इस दिन इतना बड़ा उपहार दिल्ली को दे रहे हैं। पीएम के नेतृत्व में एक लाख पच्चीस हजार करोड़ के काम दिल्ली में करवा रहे हैं।

सीएम ने कहा यमुनापार वर्षों से एक कमी महसूस कर रहा था। पिछली सरकार यमुनापार की अनदेखी कर रही थी। मुझे खुशी है हमने हजारों करोड़ का बजट देकर यमुनापार के विकास के काम करने शुरू किए हैं। कहीं सौ करोड़, कहीं दो सौ करोड़ के काम हो रहे हैं। हर विधायक मेहनत से जुटा है।

इसी बीच अब 12 हजार करोड़ का ये एक्सप्रेस-वे दिल्ली की आधुनिकता को देवभूमि की आध्यात्मिकता से जोड़ रहा है। इससे दो राज्यों की दूरी दिलों की नजदीकी बन जाएगी।

आज पीएम देहरादून से, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सहारनपुर से और हम यहां से इसका उद्घाटन कर रहे हैं। ये तीनों राज्यों को जोड़ने का काम हो रहा है। देश में हाईवे का नेटवर्क एक लाख छियासी हजार करोड़ किमी हो गया है। गाली-गलौज और झगड़े की राजनीति करने वालों को मैं बताना चाहती हूं कि डबल इंजन की सरकार ये होती है।

केजरीवाल पर भी सीएम रेखा ने साधा निशाना

सीएम रेखा ने केजरीवाल निशाना साधते हुए कहा, वो व्यक्ति जिसने हमेशा सरकारी एजेंसी पर उंगली उठाई, व्यवस्था पर उंगली उठाई, आज वो न्याय पालिका को भी कोस रहे हैं। देश की जानता उनका दुर्व्यवहार देख रही है। पूरे देश को न्यायपालिका पर विश्वास है। जानता उनको सजा देगी।

अभी तो सिर्फ एक साल हुआ है सरकार को। नई-नई पॉलिसी और प्रोजेक्ट के माध्यम से दिल्ली और आगे बढ़ेगी। पीएम मोदी के विजन के चलते दिल्ली विकास की नई ऊंचाई छुएगी। दिल्ली की जनता का आशीर्वाद हमारे साथ है। इससे पहले कभी नहीं देखा होगा की विधायक नाले पर खड़े होकर सफाई करवाए।

पूर्व में मुख्यमंत्री कभी सड़क के निर्माण के निरीक्षण पर नहीं गए। कूड़े के पहाड़ कम करने पर पहले ध्यान नहीं दिया गया। आज दिल्ली की अपनी सरकार ये काम कर रही है और हर समस्या का समाधान दे रही है।

जनता के आशीर्वाद से विकास का हर कार्य होगा। पचास साल बाद दिल्ली को नया ड्रेनेज सिस्टम मिला है। इस साल वर्षा में जलभराव का काफी हद तक समाधान होगा। प्रदूषण से मुक्ति की दिशा में काम किए जा रहे हैं। पीएम मोदी नितिन गडकरी को धन्यवाद।

अरविंदर सिंह को एक्सप्रेस-वे से बड़ी आस

यमुनापार विकास बोर्ड के अध्यक्ष और गांधी नगर के विधायक अरविंदर सिंह लवली ने कहा, गांधी नगर के हजारों व्यापारियों के लिए एक्सप्रेस-वे संजीवनी बनेगा। उत्तर-पूर्वी दिल्ली से पूर्वी दिल्ली जुड़ जाएगी।

क्या बोले सांसद मनोज तिवारी?

सांसद मनोज तिवारी ने कहा 2018 में मैंने ट्रांसपोर्ट रीजन की मीटिंग में एक्सप्रेस-वे को यहां से शुरू करने को कहा था। पहले ये स्टेट की रोड थी। लाखों लोगों को इसका फायदा होगा।

केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा क्या बोले?

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा ये सिर्फ देहरादून जाने का रास्ता नहीं है बल्कि सहारनपुर से जल्द ही इसे हरिद्वार से जोड़ दिया जाएगा जिससे दो घंटे में हरिद्वार भी पहुंच सकेंगे। ये इकोनॉमिक कॉरिडोर है जिससे अर्थव्यवस्था को बूस्ट मिलेगा। पहला वाइल्डलाइफ कॉरिडोर है जिसके नीचे जानवर घूम रहे हैं। साउंड बैरियर भी लगाए जिससे उन्हें को दिक्कत ना हो।

वीरेंद्र सचदेवा ने कही दिल की बात

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि बैसाखी और बाबा साहब अंबेडकर के जन्मदिवस के शुभ दिन पर एक्सप्रेस-वे शुरू हो रहा है। उन्हीं विकास पुरुष नरेंद्र मोदी के जय-जय के नारे लगवाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *