पथरेड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित संवर्धन मदरसन फैक्ट्री में मंगलवार सुबह उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब सुबह की शिफ्ट में पहुंचे ठेकेदार के तहत कार्यरत श्रमिकों ने वेतन बढ़ोतरी सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। श्रमिक फैक्ट्री गेट के बाहर एकत्रित होकर नारेबाजी करने लगे और प्रबंधन के खिलाफ विरोध जताया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जाब्ता तैनात किया गया। पुलिस ने श्रमिकों से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने की अपील की। प्रशासन की निगरानी में श्रमिकों और प्रबंधन के बीच वार्ता की संभावना बनी हुई है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

