ओटीटी पर दस्तक देने जा रही सुपरनैचुरल हॉरर थ्रिलर ‘संभाला’, आस्था और रहस्य का अनोखा संगम

2.0kViews
1583 Shares

भारतीय सिनेमा लगातार नए प्रयोगों के साथ दर्शकों के सामने आ रहा है। अब फिल्मों में न सिर्फ आधुनिक कहानियां देखने को मिल रही हैं, बल्कि ऐतिहासिक और पौराणिक कथाओं को भी नए अंदाज और ताज़ा प्रस्तुति के साथ बड़े पर्दे पर उतारा जा रहा है। खास बात यह है कि आधुनिक शैली में पेश की गई इन कहानियों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

इसी कड़ी में अब एक सुपरनैचुरल हॉरर थ्रिलर फिल्म ओटीटी पर दर्शकों को रोमांचित करने के लिए तैयार है। आस्था, विज्ञान और रहस्य के मेल से बनी तेलुगू फिल्म ‘संभाला’ साल 2025 के आखिर में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसके बाद 9 जनवरी को इस फिल्म को हिंदी संस्करण में दर्शकों के सामने पेश किया गया।

फिल्म में आदि साई कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई है। सिनेमाघरों में रिलीज के बाद अब ‘संभाला’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने जा रही है, जहां इसे डिजिटल दर्शकों के बीच पेश किया जाएगा। फिल्म की कहानी रहस्य और अलौकिक तत्वों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसने पहले ही दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है।

हालांकि, फिल्म के ओटीटी प्लेटफॉर्म को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है, लेकिन माना जा रहा है कि डिजिटल रिलीज के बाद यह फिल्म भी दर्शकों के बीच खास चर्चा बटोर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *