राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर और वेटरनरी ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा तिथि का एलान किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने राजस्थान में असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर और वेटरनरी ऑफिसर के पदों पर नौकरी करने के लिए आवेदन किया था। वे उम्मीदवार अब जल्द ही इस परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। इसके साथ ही एडमिट कार्ड भी जल्द ही जारी किए जा सकते हैं।
इस दिन होगी परीक्षा
आरपीएससी की ओर से असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर और वेटरनरी ऑफिसर की परीक्षा राजस्थान के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 19 अप्रैल, 2026 को आयोजित कराई जाएगी। इस भर्ती परीक्षा के जरिये असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर के कुल 281 पद और वेटरनरी ऑफिसर के कुल 1100 पदों पर भर्ती की जाएगी।
दो शिफ्ट में होगी परीक्षा
आरपीएससी की ओर से असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर और वेटरनरी ऑफिसर की परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित कराई जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12.30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 5.30 बजे तक आयोजित कराई जाएगी। इसके साथ ही परीक्षा वाले दिन ओएमआर उत्तर पत्र के विकल्प को भरने के लिए उम्मीदवारों को अतिरिक्त दस मिनट का समय दिया जाएगा।
इस दिन जारी होगा एडमिट कार्ड
आरपीएससी की ओर से असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर और वेटरनरी ऑफिसर परीक्षा का एडमिट कार्ड 16 अप्रैल, 2026 को जारी कर दिया जाएगा। उम्मीदवार 16 अप्रैल को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे।
एग्जाम पैटर्न
असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर की परीक्षा में उम्मीदवारों से संबंधित विषय से 150 अंकों के 150 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। इसके साथ ही वेटरनरी ऑफिसर की परीक्षा में उम्मीदवारों से राजस्थान सामान्य ज्ञान और संबंधित विषय से 150 अंकों के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट निर्धारित की गई है।


