रेल यात्री ध्यान दें! लखनऊ के बाद अब जम्मू में ब्लॉक; बेगमपुरा, हेमकुंट सहित 100+ ट्रेनें प्रभावित, देखें पूरी लिस्ट

1263 Shares

 रेल यात्रियों की परेशानी ब्लाक की वजह से खत्म नहीं हो रही है। जम्मू में ब्लाक की वजह से कई ट्रेनें प्रभावित होंगी। कई ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। वहीं लखनऊ में ब्लाक से 100 से अधिक ट्रेनें प्रभावित होंगी। जल्द ही बरेली जंक्शन पर वाशिंग लाइन की मरम्मत की वजह से ब्लाक लिया जाएगा।

मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम महेश यादव के मुताबिक उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल के मुकेरियां स्टेशन पर नंगलडैम-तलवाड़ा नई ब्राडगेज रेललाइन को जोड़ने और ओवर साइडिंग को टेकओवर करने के संबंध में बुनियादी ढांचागत विकास कार्य की वजह से एक जुलाई तक प्री और नान इंटरलाकिंग के कार्य कराए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *