अप्रैल का दूसरा सप्ताह शुरू होते ही गर्मी ने अपने देवर दिखाने शुरू कर दिए है। दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में गर्मी तेजी से अपने चरम की ओर बढ़ रही है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में बादलों की आवाजाही के बीच हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
एक तरफ जहां राजस्थान के बाड़मेर में पारा 37.5°C तक पहुंच गया है, वहीं दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश के शिमला में न्यूनतम तापमान 3.6°C दर्ज किया गया, जो पिछले 46 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया गया है। इस बीच मौसम विभाग ने आज 11 राज्यों में आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। आज कहां होगी बारिश और कहां तेज धूप के साथ बढ़ेगा पारा, आइए जानते हैं देशभर के मौसम का हाल…
11 राज्यों में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, सिक्किम, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरलम में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चल सकती है।
1. आंध्र प्रदेश में अगले 5 दिनों तक आंधी-बिजली के साथ 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती है।
2. 14 अप्रैल तक असम और मेघालय में गरज के साथ हल्की से मीडियम बारिश, बिजली कड़कने और 30-40 kmph की स्पीड से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
3. 11 से 14 अप्रैल के दौरान अरुणाचल प्रदेश में बिजली कड़कने के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान कहीं कहीं भारी बारिश की संभावना है।
4. 11 और 12 अप्रैल को पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज के साथ हल्की से मीडियम बारिश की संभावना है। इस दौरान 50 kmph की स्पीड से हवाएं चलने की संभावना है।
तेजी से बढ़ रहा पारा
देशभर में पारा तेजी से बढ़ रहा है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस कमजोर पड़ने से मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में तापमान 4-6°C तक बढ़ने की संभावना है। राजस्थान के बाड़मेर में तापमान 37.5°C पर पहुंच गया है। इसके अलावा ओडिशा और तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में गर्मी और उमस का मौसम बना रहेगा।
1. उत्तर-पश्चिम भारत में सबसे ज्यादा तापमान 6-8 डिग्री सेल्सियस, पूर्वी भारत में 5-7 डिग्री सेल्सियस और मध्य भारत में 3-5 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
2. 11 से 16 अप्रैल के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में सबसे ज्याता तापमान उत्तर-पश्चिम भारत में तक बढ़ने की संभावना है।
3. 14 अप्रैल तक मध्य भारत के तापमान में धीरे-धीरे 3-5°C तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
4. 14 अप्रैल तक पूर्वी भारत में ज्यादा से ज्यादा तापमान में धीरे-धीरे 5-7°C की बढ़ोतरी हो सकती है।
5. 13 अप्रैल तक गुजरात राज्य के तापमान में धीरे-धीरे 2-4 °C की बढ़ोतरी हो सकती है।
6. बिहार में अगले 3 से 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस वृद्धि की वृद्धि हो सकती है। कुछ स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।
इन राज्यों में हिटवेव का अलर्ट
मौसम विभाक के अनुसार, 14-16 अप्रैल के दौरान छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में हीट वेव का असर देखने को मिल सकता है। वहीं, 13 और 14 अप्रैल को ओडिशा में हीट वेव की स्थिति बहुत ज्यादा हो सकती है।
इसके अलावा 13-15 अप्रैल के दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में, 10-16 अप्रैल के दौरान ओडिशा, कोस्टल आंध्र प्रदेश और यनम में, 11 अप्रैल को कोस्टल महाराष्ट्र, केरल और माहे में, 12-16 अप्रैल के दौरान गुजरात राज्य के कोस्टल इलाकों में, 11-12 अप्रैल के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, कोस्टल कर्नाटक में गर्म और ह्यूमिडिटी की स्थिति रहने की संभावना है।


