दोस्तों में धाक जमाने के लिए कैराना से खरीदी थी देसी पिस्तौल, पानीपत CIA-2 ने आरोपी अरमान सैफी गिरफ्तार

2.0kViews
1399 Shares

सीआइए टू की टीम ने विकास नगर में एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपित की पहचान उप्र के कैराना निवासी अरमान सैफी के रूप में हुई है।

सीआइए टू प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपित ने पुलिस को बताया उसको अवैध हथियार रखने का शौक है। अवैध देसी पिस्तौल व कारतूस उसने 4 महीने पहले कैराना निवासी एक युवक से 11 हजार हजार रुपये में खरीदी थी।

बाद में वह दोस्तों में रौब दिखाने के लिए अवैध पिस्तौल को साथ लेकर चलने लगा। पुलिस ने आरोपित अरमान सैफी के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने रविवार को पूछताछ के बाद आरोपित को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *