गढ़वा में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रामभक्तों का रास्ता रोका, दो गुटों में हुई झड़प; इलाके में तनाव

गढ़वा जिले के रमकंडा प्रखंड मुख्यालय में बुधवार की देर शाम उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब रामभक्तों को उनके परंपरागत मार्ग से जाने से रोक दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, रमकंडा बिचला टोला स्थित कौआखोह शिव चबूतरा के पास रामभक्त महावीर पताका स्थापित करने जा रहे थे। इसी दौरान त्रिवेणी चौक के पास मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया और डीजे भी बंद करा दिया।

नारेबाजी के बाद दोनों पक्षों में हुई झड़प

इस दौरान दोनों ओर से धार्मिक नारेबाजी होने लगी, जिससे माहौल और ज्यादा गरमा गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच झड़प शुरू हो गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही रमकंडा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस की मौजूदगी में बाद में रामभक्तों ने कौआखोह शिव चबूतरा के पास महावीर पताका स्थापित किया।

बताया जा रहा है कि तनाव की स्थिति देर रात करीब एक बजे तक बनी रही। फिलहाल पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इससे पहले भी बाइक जुलूस को रोकने का प्रयास किया जा चुका है, जिससे क्षेत्र में पहले से ही संवेदनशील स्थिति बनी हुई थी।

शांति समिति की बैठक के बावजूद माहौल बिगड़ने की कोशिश

रामनवमी को लेकर थाने में आयोजित शांति समिति की बैठक के बावजूद माहौल बिगड़ने की कोशिश की गयी। बैठक में दोनों पक्षों की ओर से शांतिपूर्ण तरीके से रामनवमी ओर रमजान मनाने पर सहमती बनी थी। बावजूद एक विशेष समुदाय की ओर से माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *