गोंडा में पुलिस मुठभेड़, पशु चोर गिरोह का सदस्य गोली लगने से घायल, दो गिरफ्तार

1905 Shares

एसओजी/सर्विलांस व नवाबगंज पुलिस की चौखड़िया पुल के पास मंगलवार देररात पशु चोर गिरोह के साथ मुठभेड़ हो गई। गोली लगने से गिरोह का एक सदस्य घायल हो गया। पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। घायल को मेडिकल कालेज से संबद्ध बाबू ईश्वर शरण चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि जिले में पशु चोरी की घटनाएं प्रकाश में आ रही थीं, इसको लेकर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण में चार पुलिस टीमों का गठन किया गया। सात अप्रैल की देर रात को एसओजी/सर्विलांस व नवाबगंज थाने की पुलिस भ्रमणशील थी। सूचना प्राप्त हुई कि पशु चोर चौखड़िया पुल की तरफ आ रहे है। पुलिस टीम ने चौखड़िया पुल के पास आरोपितों को पकड़ने का प्रयास किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *