पुष्पा का राज खत्म, अब होगा ‘Raaka’ का आतंक; ‘महा-सुपरस्टार’ बनकर Allu Arjun मचाएंगे बॉक्स ऑफिस पर तबाही!

पुष्पा से बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाने के बाद अब अल्लू अर्जुन एक बार फिर से स्क्रीन्स पर धमाका करने आ रहे हैं। जी हां, अल्लू अर्जुन आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं और जन्मदिन के मौके पर अल्लू ने अपने फैंस को दिया है एक बड़ा तोहफा। इस तोहफे को पाकर अल्लू के फैंस भी इस वक्त काफी खुश हैं।

रिलीज हुआ अल्लू अर्जुन की फिल्म का फर्स्ट लुक

सभी जानते हैं कि, अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं, जिन्होंने अपनी शानदार पकड़ और दमदार फैन फॉलोइंग से हर किसी को अपना दीवाना बनाया है। अल्लू के हर नए प्रोजेक्ट के लिए दुनिया भर के फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं।

इसी बीच अल्लू ने अपनी आने वाली फिल्म का टाइटल और पोस्टर रिलीज किया है। अल्लू की नई फिल्म का नाम राका (Raaka) है। जी हां, अपने जन्मदिन के मौके पर अल्लू अर्जुन ने एटली के साथ अपनी अगली फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया और साथ ही इसका टाइटल भी रिवील किया है। पोस्टर और टाइटल शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, “#AA22xA6 अब राका है।

पोस्टर में क्या है खास?

अल्लू अर्जुन की राका (Raaka Poster) के पोस्टर में उनका पूरी तरह बदला हुआ लुक देखने को मिल रहा है। पोस्टर में एक भेड़िए का हाथ नजर आ रहा है, जिससे अल्लू ने अपना आधा चेहरा छिपा रखा है। इसके अलवा भेड़िये वाले हाथ में नुकीले नाखून भी दिख रहे हैं। इसके अलावा गंजा सिर और आंखों में काजल लगाए अल्लू जबरदस्त लुक देते हुए नजर आ रहे हैं।

अल्लू का ये पोस्टर सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है। अल्लू के अलावा फिल्म की लीडिंग लेडी दीपिका पादुकोण ने भी इसे शेयर किया है। आपको बता दें कि दीपिका (Deepika Padukone) भी फिल्म में अल्लू के साथ इस फिल्म में दिखने वाली हैं।

इस पोस्टर के बाद एक चीज तो साफ हो गई है कि पैन इंडिया लेवल पर नहीं बल्कि अल्लू अब इंटरनेशनल लेवल पर भी तहलका मचाने को तैयार हैं।

एटली (Atlee) के डायरेक्शन में बनने वाली अल्लू की ये बिग बजट फिल्म कई ओवरसीज में रिलीज होगी और इससे ये साफ हो रहा है कि इस बार अल्लू को उनके फैंस ‘नेवर सीन बिफोर’ वाले अवतार में देखने वाले हैं। पुष्पा के बाद अल्लू सबसे बड़े सुपरस्टार बनकर उभरे हैं और अब देखना ये है कि ‘राका’ में क्या नया धमाका करने वाले हैं अल्लू अर्जुन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *