हल्दिया-बरौनी पाइपलाइन में ड्रिल की कोशिश, पुलिस ने सिमुलतला जंगल में दिखाया फिल्मी अंदाज

3.3kViews
1015 Shares

सिमुलतला थाना क्षेत्र के लहाबन स्थित बसतपुर जंगल में मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात पुलिस की सतर्कता ने एक बड़े तेल कांड को होने से पहले ही रोक दिया। घने जंगल के बीच ‘बड़का सिमरा’ के पास हल्दिया-बरौनी पाइपलाइन में सेंधमारी कर रहे अपराधियों को पुलिस ने फिल्मी अंदाज में खदेड़ा, लेकिन अंधेरे और पगडंडियों का फायदा उठाकर तीन अपराधी भागने में सफल रहे।

पुलिस ने मौके से तेल चोरी में इस्तेमाल होने वाले आधुनिक औजार, वाल्व और एक मोटरसाइकिल बरामद किए हैं। इस कार्रवाई से न केवल सरकारी संपत्ति की सुरक्षा हुई, बल्कि संभावित बड़े हादसे को भी टाला गया।

रात 1 बजे हुई थी सेंधमारी

जानकारी के अनुसार, रात करीब 1:00 बजे जब पूरा क्षेत्र शांत था, तब तेल माफिया पाइपलाइन को ड्रिल कर रहे थे। अपराधियों ने अपनी बाइक का पिछला इंडिकेटर जला रखा था, ताकि उसकी हल्की रोशनी में वाल्व फिट किया जा सके

इसी दौरान थानाध्यक्ष रूबी कुमारी के नेतृत्व में गश्ती दल वहां से गुजर रहा था। जंगल के सन्नाटे में संदिग्ध रोशनी और हलचल देख पुलिस का माथा ठनका।

खतरनाक पीछा, बाइक और चप्पलें छोड़कर भागे अपराधी

पुलिस की गाड़ी को अपनी ओर आता देख बाइक सवार तीनों अपराधी पगडंडियों की ओर भागे। इसके बाद शुरू हुआ जान जोखिम में डालने वाला पीछा, जिसमें ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर बाइक इतनी तेज चली कि झटके से उसकी डिक्की टूटकर गिर गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *