सीएम उमर अब्दुल्ला ने ईरान-अमेरिका के बीच जंगबंदी का किया स्वागत, पूछा सवाल- ’39 दिन के युद्ध में क्या हासिल हुआ’?

3.4kViews
1089 Shares

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ईरान-अमेरिका के बीच जंगबंदी का स्वागत करते हुए, इस युद्ध को अन्यायपूर्ण बताया है। उन्होंने सवाल किया है कि  39 दिन चले इस युद्ध में आखिर क्या हासिल हुआ है।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आज ईरान-अमेरिका के बीच जंगबंदी को लेकर अपने एक्स हैंडल पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लिखा है कि  युद्धविराम केवल एक ऐसे जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की अनुमति देता है, जो युद्ध शुरू होने से पहले ही सभी के लिए खुला और सुलभ था।

उन्होंने लिखा है युद्धविराम एक जलडमरूमध्य को दोबारा खोलने की अनुमति देता है, जो युद्ध शुरू होने से पहले ही खुला था और सभी के लिए स्वतंत्र रूप से उपयोग के लिए उपलब्ध था। उन्होंने इस युद्ध पर सवाल  उठाते हुए पूछा है कि आखिर इस 39 दिनों के युद्ध से अमेरिका को क्या हासिल हुआ? उन्होंने  अपने पोस्ट के साथ  अनजस्ट वार  हैशटैग का उपयोग किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *