लालकुआं: टांडा जंगल में हाथियों का हमला, दो लोगों की मौत

8.6kViews
1505 Shares

 तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज स्थित शाह पठानी खत्ते में जंगली हाथी के हमले से दो लोगों की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है।

स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों व्यक्तियों की मौत हाथी द्वारा कुचलने से हुई है। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई।

मृतकों में एक की पहचान बांधो प्रजापति (75 वर्ष), निवासी हुंकारखाप, जबड़ा, जिला चतरा झारखंड के रूप में हुई है, जबकि दूसरे मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि दूसरा मृतक व्यक्ति विक्षिप्त था।

आवश्यक कार्रवाई शुरू

मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित सैनी, प्रभारी निरीक्षक लालकुआं ब्रजमोहन सिंह राणा तथा वन विभाग के रेंजर रूपनारायण गौतम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

अधिकारियों के अनुसार घटना के कारणों की गहन जांच की जा रही है और आसपास के क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने वन विभाग से उचित मुआवजे की मांग की है। वन विभाग की ओर से आश्वासन दिया गया है कि पीड़ित परिवारों को नियमानुसार सहायता प्रदान की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *