Skip to content
May 28, 2026
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Instagram
  • YouTube
  • Telegram
The Taksal

The Taksal

खबरों की तह से , निष्पक्ष ख़बर आप तक।

Bigyapaan Image
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
      • गोरखपुर
      • देवरिया
      • बनारस
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
    • बिहार
      • गोपाल गंज
      • सिवान
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • कटनी
      • जबलपुर
      • भोपाल
      • रीवा
      • सतना
      • सिंगरौली
      • सीधी
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
  • क्राइम
  • ePapers
  • Home
  • पीएम मोदी का दौरा कंफर्म, 14 अप्रैल को करेंगे दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण और मां डाटकाली में दर्शन

पीएम मोदी का दौरा कंफर्म, 14 अप्रैल को करेंगे दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण और मां डाटकाली में दर्शन

April 5, 2026विकास कुमार सिंह (संपादक)

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 अप्रैल को देहरादून में रहेंगे। वह दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को जनता को समर्पित करेंगे। एशिया का सबसे लंबा ग्रीन कारिडोर (गणेशपुर से डाटकाली मंदिर तक 12 किमी) भी है। पीएम मोदी देहरादून में जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

मां डाटकाली मंदिर के सूत्रों के अनुसान पीएम मोदी के दौरे को लेकर मंदिर में हलचल बढ़ गई है। यूपी की पुलिस लगातार पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है। सुरक्षा के इंतजाम देखे जा रहे हैं। इससे यह पुष्टि हो रही है कि पीएम मोदी मंदिर में मां डाटकाली के दर्शन भी करेंगे।

वहीं एचएचएआई के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया है कि अब तक के कार्यक्रम के अनुसार पीएम मोदी का डाटकाली मंदिर कार्यक्रम तय है।

यह भी जानकारी मिल रही है कि 13 अप्रैल से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे में मोहंड एलिवेटेड रोड को बंद कर दिया जायेगा। पीएम मोदी की जनसभा होने तक पुराने मार्ग से गाड़ियां निकाली जाएंगी।

यह रहेगा कार्यक्रम

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का काफिला आगामी 14 अप्रैल को शहर के अंदरूनी हिस्से में 14.1 किलोमीटर का सफर तय करेगा।
  • प्रधानमंत्री मोदी हेलीकॉप्टर से गणेशपुर (सहारनपुर) में उतरेंगे।
  • फिर एलिवेटेड रोड का निरीक्षण करते हुए कार से आईएसबीटी, जीएमएस रोड और कैनाल रोड होते हुए गढ़ी कैंट देहरादून के महिंद्रा ग्राउंड पहुंचेंगे।
  • वह यहां जनसभा को संबोधित करेंगे।

क्या है डाटकाली मंदिर का इतिहास?

देहरादून से सहारनपुर रोड पर उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे माता सती के नौ शक्तिपीठों में एक मां डाट काली मनोकामना सिद्धपीठ है। देश-दुनिया से लोग यहां दर्शन के लिए आते हैं। देहरादून व आसपास के क्षेत्रों जब भी किसी घर में नया वाहन आता है तो यहां वाहन पूजा के लिए जरूर आते हैं। मंदिर में अखंड ज्योत जलती है। यहां का प्रसाद लोग विदेशों तक लेकर जाते हैं।

कहते हैं अंग्रेज जब दूनघाटी में आ रहे थे तो यहां प्रवेश के लिए उन्हें सुरंग बनानी थी। अंग्रेजों ने कार्य करना शुरू किया, लगातार काम में अड़चन आ रही थी। एक दिन अंग्रेज इंजीनियर कर्नल कैटवे को सपने में माता के दर्शन दिए और मंदिर बनाने को कहा। इसके बाद 1936 में उन्होंने यहां मंदिर बनाया और मां काली की प्रतिमा स्थापित की। बताते हैं कि इसके बाद सुरंग आसानी से बन पाई।

 

विकास कुमार सिंह (संपादक)
विकास कुमार सिंह (संपादक)
देश

Post navigation

कुरुक्षेत्र में 22 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर दी जान, काफी समय से था परेशान
‘ये छोटा सा ट्रेलर… पिक्चर अभी बाकी’, AAP को लेकर राघव चड्ढा ने फिर जारी किया नया वीडियो

Related Posts

संसद में राहुल गांधी और रवनीत सिंह बिट्टू के बीच जुबानी जंग, तीखी बयानबाजी

3.0kViews 1277 Shares आज संसद परिसर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच…

रेलवे स्टेशन पर आग की आहट मिलते ही तुरंत खुलेगा ‘रिले रूम’ का ताला, एसएंडटी स्टाफ की मौजूदगी की अनिवार्यता खत्म

आग की घटना के कारण ट्रेनों के सिग्नल सिस्टम में कोई खराबी न आए और ट्रेनें विलंबित न हो, इसके…

NSA अजीत डोभाल ने ब्रिटिश समकक्ष के साथ की व्यापक चर्चा, खालिस्तान और आतंकवाद पर सख्ती की मांग

 राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने गुरुवार को ब्रिटिश समकक्ष जोनाथन पावेल के साथ व्यापक वार्ता की। ब्रिटेन से…

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

  • रिकॉर्ड तोड़ तापमान से तपा भारत, अगले पांच साल होंगे और खतरनाक; UN की डराने वाली रिपोर्ट
  • सिक्किम बना पूर्ण साक्षर राज्य, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने की घोषणा
  • मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों पर NCW की सिफारिश, केंद्र को सौंपी रिपोर्ट; तलाक कानून में सुधार की मांग
  • नेपाल से भारत में हो रही थी गांजा तस्करी, पुलिस पहुंचते ही गठरी फेंककर भागे तस्कर
  • उत्तराखंड में सड़क सुरक्षा कोष को मिलेगी मजबूती, चालान की 60% राशि होगी जमा

Calendar

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025

Categories

  • Breaking
  • The Taksal
  • उत्तर प्रदेश
  • कटनी
  • कुछ खास
  • क्राइम
  • गोपाल गंज
  • गोरखपुर
  • जबलपुर
  • दिल्ली
  • देवरिया
  • देश
  • बनारस
  • बिहार
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मिर्जापुर
  • राजनीति
  • राज्य
  • रीवा
  • विदेश
  • शिक्षा
  • सतना
  • सिंगरौली
  • सीधी
  • सोनभद्र

The Taksal

The Taksal is an emerging Hindi-language digital news platform and national monthly magazine based in Central India. Recognized the Registrar of papers for India (RNI), it provides factual and investigative journalism across multiple digital platforms and its official website. The platform is managed Editor Vikas Kumar Singh and maintains an active social

Latest Posts

  • रिकॉर्ड तोड़ तापमान से तपा भारत, अगले पांच साल होंगे और खतरनाक; UN की डराने वाली रिपोर्ट
  • सिक्किम बना पूर्ण साक्षर राज्य, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने की घोषणा
  • मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों पर NCW की सिफारिश, केंद्र को सौंपी रिपोर्ट; तलाक कानून में सुधार की मांग
  • नेपाल से भारत में हो रही थी गांजा तस्करी, पुलिस पहुंचते ही गठरी फेंककर भागे तस्कर
  • उत्तराखंड में सड़क सुरक्षा कोष को मिलेगी मजबूती, चालान की 60% राशि होगी जमा

Calendar

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    
Links
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Instagram
  • YouTube
  • Telegram
Important Links
  • About Us
  • Contact Us
  • Data Deletion
  • Terms of Services
  • Privacy Policy

Copyright © 2026 All Rights Reserved Taksal Designed By XorTechs    .