हापुड़ में प्रधानमंत्री के लिए अपशब्द कहने वाले दो गिरफ्तार, गैस सिलिंडर विवाद बना वजह

3.3kViews
1061 Shares

 थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में गैस सिलिंडर को लेकर देश के प्रधानमंत्री के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करने के मामले में पुलिस ने शनिवार दो आरोपितों को कस्बा बाबूगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपितों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

बता दें कि बाबूगढ़ क्षेत्र में गैस वितरण की गाड़ी पर कर्मचारी उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलिंडर देने के लिए पहुंची थे। इसी दौरान कस्बा बाबूगढ़ छावनी का राजू और गांव भमैड़ा का मोईन खाली सिलिंडर लेकर वहां पहुंच गए। भरा हुआ गैस सिलिंडर न मिलने की बात को लेकर दोनों कर्मचारियों से कहासुनी करने लगे।

बहस के दौरान आरोपितों ने देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर दी। इस हरकत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप चौहान ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *