एअर इंडिया की फ्लाइट एआइ-171 के भीषण हादसे को 10 महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब भी सैकड़ों परिवार अपने अपनों की मौत के असली कारण जानने के लिए भटक रहे हैं।
इसी पीड़ा के बीच गुजरात के करीब 30 पीड़ित परिवारों ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर ब्लैक बॉक्स और कॉकपिट वाइस रिकॉर्डर का डेटा सार्वजनिक करने की मांग की है।
पीएम मोदी के आगे रखी मांग
पीड़ित परिवारों का कहना है कि उन्हें अब तक यह नहीं बताया गया कि हादसे की असली वजह क्या थी। उन्होंने मांग की है कि यदि ब्लैक बॉक्स डेटा सार्वजनिक नहीं किया जा सकता, तो कम से कम इसे परिवारों के साथ निजी तौर पर साझा किया जाए।
पीड़ित परिवारों का कहना है हमें सिर्फ सच जानना है, क्या कोई तकनीकी खराबी थी? निलेश पुरोहित, जिन्होंने अपने 24 वर्षीय बेटे को इस हादसे में खो दिया, कहते हैं घर पूरी तरह खाली हो गया है। कोई मुआवजा इस कमी को पूरा नहीं कर सकता। हमें पैसे नहीं, सच्चाई चाहिए।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

