2026 में लॉन्च हो सकती है TATA Safari EV, देंखे कब आ सकती है कंपनी की पहली 3-रो वाली कार

TATA Safari का इलेक्ट्रिक मॉडल इस साल दीवाली तक भारतीय बाजार में आने की उम्मीद है। यह TATA की सबसे बड़ी और प्रीमियल इलेक्ट्रिक कार होगी। साथ ही, यह टाटा की पहली ऐसी इलेक्ट्रिक कार होगी जिसमें 3-रो सीटें होंगी। अभी तक Harrier EV को टाटा की सबसे बड़ी इलेक्टिक कार माना जा रहा था।

बैटरी और पावर

Safari EV में 65 kWh और 75 kWh के दो पावरफुल बैटरी पैक मिल सकते हैं। इसमें RWD मोटर तो होगी ही और साथ ही इसमें 4×4 (AWD) का विकल्प भी मिल सकता है। इसका मतलब है कि यह कार खराब रास्तों और चढ़ाई पर आसानी से चढ़ सकेगी।

विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेंज और आरामदायक सफर

Safari EV एक बार चार्ज होने पर लंबी दूरी तय कर पाएगी। Harrier EV का 75kWh RWD इंजन ARAI द्वारा 627 किमी और 75kWh AWD इंजन ARAI द्वारा 622 किमी रेंज का दावा करता है। हालांकि, Safari आकार में थोड़ी बड़ी होने के कारण रेंज हैरियर से थोड़ी कम हो सकती है। इसके अलावा Safari EV में 100KW तक की DC फास्ट चार्जिंग मिलने की संभावना है।

डिजाइन और इंटीरियर

बाकी TATA इलेक्ट्रिक गाड़ियों की तरह Safari EV के डिजाइन में कुछ बदलाव दिख सकते हैं। इसमें क्लोज्ड ग्रिल, नया बंपर, EV के खास लोगो और हवा के दबाव को कम करने वाले अलॉय व्हील मिल सकते हैं। हालांकि, आकार के मामले में यह डीजल सफारी जैसी ही हो सकती है। Safari EV में टाटा के नए TiDAL का इस्तेमाल किया जाएगा।

कब हो सकती है लॉन्च?

TATA Safri EV का उत्पादन अगस्त 2026 तक शुरू होने की उम्मीद है जिससे इसे त्योहारों के सीजन तक लॉन्च किया जा सके। AUTOCAR INDIA के मुताबिक, Harrier EV के पार्ट्स का इस्तेमाल होने की वजह से Safari EV का काम पूरा जल्दी हो सका। साल 2026 में सफारी लाइन-अप में यह दूसरा बड़ा बदलाव होगा।

क्या हो सकते हैं फीचर्स

Safari EV में कई फीचर्स Harrier EV से लिए जाएंगे। इसमें अलग-अलग रास्तों पर चलने के लिए कई मोड्स मिलेंगे जैसे की नॉर्मल रोड, बर्फ, कीचड़, रेत और पथरीले रास्तों के लिए खास विकल्प। इस कार के सस्पेंशन सिस्टम को बेहतर बनाया गया है जिसमें खास तकनीक का इस्तेमाल हुआ है जिससे खराब रास्तों पर भी आपको कार के अंदर झटके महसूस नहीं होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *