7500mAh बैटरी वाला Vivo का नया 5G फोन, 64MP पेरिस्कोप कैमरा और 6.59 इंच डिस्प्ले भी

2.6kViews
1703 Shares

 इन दिनों वीवो अपनी नई X-सीरीज पर काम कर रहा है और रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है कि कंपनी सितंबर 2026 में Vivo X500 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी में है। लॉन्च से पहले इस स्मार्टफोन के कैमरा स्पेसिफिकेशन्स ऑनलाइन सामने आ गए हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, Vivo X500 में दमदार ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, बड़ी बैटरी और फ्लैगशिप चिपसेट देखने को मिल सकता है। चलिए जानते हैं कि नई सीरीज में क्या क्या खास देखने को मिलने वाला है…

Vivo X500 के कैमरा स्पेक्स

चीनी टिप्स्टर Digital Chat Station के मुताबिक Vivo X500 के इंजीनियरिंग प्रोटोटाइप में 50MP सोनी प्राइमरी कैमरा होने की बात कही गई है, जिसमें 1/1.28-इंच सेंसर यूज किया गया है। साथ ही इस फोन में 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिल सकता है।हालांकि इस फोन में सबसे खास 64MP सोनी पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। ये 1/2-इंच सेंसर और 70mm इक्विवेलेंट फोकल लेंथ ऑफर कर सकता है, जिससे बेहतर ऑप्टिकल जूम और डिटेल्ड फोटो मिल सकती है। रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि टेलीफोटो मैक्रो फीचर पर अभी अंतिम मुहर नहीं लगी है, लेकिन इसे फाइनल मॉडल में शामिल किया जा सकता है।

Vivo X500 में और क्या खूबियां?

रिपोर्ट्स में ऐसा भी कहा जा रहा है कि Vivo X500 में 6.59 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले मिल सकता है। जबकि परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 9500 सीरीज प्रोसेसर मिल सकता है, जो फ्लैगशिप लेवल की स्पीड एफिशिएंसी ऑफर कर सकता है। इसके अलावा डिवाइस में 7500mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है। हालांकि, फिलहाल इसकी फास्ट चार्जिंग से जुड़ी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

सीरीज में कितने मॉडल हो सकते हैं शामिल?

रिपोर्ट्स की मानें तो Vivo X500 सीरीज में टोटल 5 मॉडल शामिल हो सकते हैं। इनमें Vivo X500, Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max को सितंबर में चीन में लॉन्च किया जा सकता है। जबकि Vivo X500e और Vivo X500 Ultra को 2027 की पहली छमाही में पेश किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *